FedEx Founder Frederick Smith Passes Away: FedEx फाउंडर फ्रेड स्मिथ नहीं रहे: 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
फ्रेडरिक वॉलेस स्मिथ ने 1973 में फेडरल एक्सप्रेस शुरू की थी। दुनिया की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक्स कंपनियों में से एक FedEx के संस्थापक और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन फ्रेडरिक वॉलेस स्मिथ का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

FedEx कॉर्पोरेशन के फाउंडर और पूर्व CEO फ्रेड स्मिथ का आज 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार के सदस्यों ने इसकी पुष्टि की है। स्मिथ मिसिसिपी में मार्क्स के मूल निवासी हैं। लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी का अधिकतर वक्त मेम्फिस में बिताया। यूएस मरीन में काम करने के बाद उन्होंने 1971 में FedEx को शुरू किया था। उन्हीं की देखरेख में FedEx मेम्फिस की एक अहम कंपनी बन गई। जिसने दुनियाभर में हजारों की तादात में लोगों को रोजगार दिया।
फ्रेड के परिवार में हैं इतने सदस्य
स्मिथ के परिवार में उनकी पत्नी डायने एविस और आठ बच्चे हैं। पहले उनकी शादी लिंडा ब्लैक ग्रिशम से हुई थी। यह शादी 1969 से 1977 तक चली। इस शादी से उनके दो बच्चे- विंडलैंड स्मिथ राइस और रिचर्ड डब्ल्यू। स्मिथ हैं। कुल मिलाकर उनके दस बच्चे हैं। स्मिथ 2022 में ग्लोबल लॉजिस्टिक्स कंपनी FedEx में CEO के पद से हट गए। लेकिन कंपनी के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन बने रहे।
सैनिक से बिजनेसमैन बने थे फ्रेडरिक
1944 में जन्मे फ्रेडरिक स्मिथ ने वियतनाम युद्ध में अमेरिकी मरीन कॉर्प्स ऑफिसर के तौर पर काम किया था । इसके बाद उन्होंने 1973 में फेडरल एक्सप्रेस की नीव रखी। उस वक्त FedEx ने 25 अमेरिकी शहरों में 186 पैकेज डिलिवर किए गए थे। आज कंपनी का नेटवर्क पूरी दुनिया में फैला है।
FedEx को बनाया सबसे बड़ी लॉजिस्टिक्स कंपनी
फ्रेडरिक स्मिथको सिर्फ FedEx का संस्थापक नहीं, बल्कि पूरी इंडस्ट्री का पायनियर माना जाता है। उनके विजन और लीडरशिप की वजह से FedEx आज दुनिया की सबसे भरोसेमंद और तेज डिलिवरी कंपनियों में गिनी जाती है। कंपनी के मौजूदा CEO राज सुब्रमण्यम ने कहा, “Fred सिर्फ एक कंपनी के फाउंडर नहीं थे, बल्कि लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और मेंटर थे। आज की FedEx के पास 705 एयरक्राफ्ट, 2 लाख से ज्यादा डिलिवरी व्हीकल, 5,000 से ज्यादा फैसिलिटी, 5 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं। कंपनी 1.7 करोड़ पैकेज रोज डिलिवर करती है।
आज के समय में फेडएक्स एक्सप्रेस एक प्रमुख अमेरिकी कार्गो एयरलाइनों में से एक है, जो यूरोप की सबसे बड़ी एयरलाइन रयानएयर से दोगुना और ब्रिटिश एयरवेज से लगभग तीन गुना बड़ा है फेडएक्स के विमानों में सीटें नहीं होती हैं. इनके जरिए बड़े पैमाने पर एक जगह से दूसरी जगह मालों की ढुलाई की जाती है. एयरक्राफ्ट में पायलट और फ्लाइट इंजीनियर ही बस मौजूद रहते हैं.