Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी: सोना 490 रुपए और चांदी 2,710 रुपए बढ़ी, चांदी ने बनाया ऑल टाइम हाई
इस हफ्ते सोने-चांदी में तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के डेटा के अनुसार पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 4 जुलाई को सोना 97,021 रुपए पर था, जो अब (11 जुलाई) को 97,511 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 490 रुपए बढ़ी है।

वहीं, चांदी की बात करें तो ये 4 जुलाई को 1,07,580 रुपए पर थी, जो अब (11 जुलाई) 1,10,290 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस तरह इस हफ्ते इसकी कीमत 2,710 रुपए बढ़ी है। कल (11 जुलाई) चांदी ने ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं, 18 जून को सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत (10 ग्राम)
शहर | 24 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) |
---|---|---|
जयपुर | 99,150 | 90,900 |
भोपाल | 99,050 | 90,800 |
इंदौर | 99,050 | 90,800 |
पटना | 99,050 | 90,800 |
लखनऊ | 99,150 | 90,900 |
कानपुर | 99,150 | 90,900 |
रायपुर | 99,000 | 90,750 |
अहमदाबाद | 99,050 | 90,800 |
हैदराबाद | 99,000 | 90,750 |
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।