Gold Price: सोना-चांदी की कीमतों में इस हफ्ते जबरदस्त उछाल: चांदी ₹1.10 लाख और सोना ₹97,511 प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा
इस हफ्ते सोने-चांदी में तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के डेटा के अनुसार पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 4 जुलाई को सोना 97,021 रुपए पर था, जो अब (11 जुलाई) को 97,511 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 490 रुपए बढ़ी है।

वहीं, चांदी की बात करें तो ये 4 जुलाई को 1,07,580 रुपए पर थी, जो अब (11 जुलाई) 1,10,290 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस तरह इस हफ्ते इसकी कीमत 2,710 रुपए बढ़ी है। कल (11 जुलाई) चांदी ने ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं, 18 जून को सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
चार प्रमुख महानगरों में सोने की कीमतें (11 जुलाई 2025)
शहर | 24 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹99,150 | ₹90,900 |
मुंबई | ₹99,000 | ₹90,750 |
कोलकाता | ₹99,000 | ₹90,750 |
चेन्नई | ₹99,000 | ₹90,750 |
क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और डॉलर में गिरावट की वजह से गोल्ड और सिल्वर सेफ हेवन इन्वेस्टमेंट बने हुए हैं। आगामी महीनों में भी कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।