Bihar Politics: डॉ. अशोक राम ने कांग्रेस छोड़ी, जल्द जेडीयू में होंगे शामिल
बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक राम ने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। वे कई वर्षों तक कांग्रेस में रहे और अब जेडीयू में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने स्वयं जेडीयू में शामिल होने की पुष्टि की है। पार्टी सूत्रों के अनुसार वे बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु से असंतुष्ट थे क्योंकि उन्हें हाशिए पर रखा गया था।

बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री डॉ. अशोक राम ने पार्टी को अलविदा कहने का फैसला किया है। वर्षों तक कांग्रेस में रहने के बाद अशोक राम रविवार को जेडीयू में शामिल होने जा रहे हैं। अशोक राम ने खुद जेडीयू में शामिल होने की पुष्टि की है।
रविवार को दलित नेता अशोक राम अपने समर्थकों के साथ जेडीयू की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान जेडीयू नेता विजय चौधरी ने कहा कि- अशोक जी के आने से जेडीयू को काफी मजबूती मिलेगी. अशोक जी को कांग्रेस में जो इज्जत मिलनी चाहिए थी। लेकिन नहीं मिली. उनके मान सम्मान का पूरा ख्याल पार्टी रखेगी। मैं भी कांग्रेस में रह चुका हूं. आज इनके साथ आने से वो रिश्ता और मजबूत होगा। जिस दलित समाज से अशोक राम आते हैं उनका मान सम्मान कांग्रेस और आरजेडी में नहीं है। दलित समाज को उचित सम्मान सिर्फ नीतीश कुमार ही दे सकते हैं। अशोक राम के मान सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
उमेश कुशवाहा ने कहा कि- नीतीश कुमार के नीतियों और सिद्धांतों पर चलते हुए अशोक राम जी ने आज जेडीयू में शामिल होने का फैसला किया. उनका जेडीयू में शामिल होने पर बहुत स्वागत है। साथ ही संजय झा ने भी बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के कई बड़े नेता हमारे संपर्क में हैं। बहुत जल्द आपको महागठबंधन में भगदड़ नजर आएगी। कांग्रेस में तो कुछ भी नहीं बचेगा।

