Gold Price: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल: दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,01,500 प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा
देश में सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में ₹1420 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में अब 24 कैरेट सोना ₹1,01,500 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1300 बढ़कर ₹93,050 प्रति 10 ग्राम हो गई है।

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट का रेट ₹1,01,350 रुपये और 22 कैरेट का रेट ₹92,900 प्रति 10 ग्राम है। नोएडा और गाजियाबाद में 22 कैरेट गोल्ड ₹93,050 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,01,500 प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में इस सप्ताह ₹3000 की गिरावट आई है। 3 अगस्त को चांदी का भाव ₹1,13,000 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। हालांकि, इंदौर के सर्राफा बाजार में 2 अगस्त को चांदी ₹1000 महंगी होकर ₹1,12,800 प्रति किलो तक पहुंच गई।
सोने की कीमत पर एक्सपर्ट की राय
अनुज गुप्ता की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में करीब 0.79% की बढ़त दर्ज हुई और यह $3362 पर बंद हुआ। वहीं, MCX पर सोना 1.98% चढ़ा और ₹99,754 पर बंद हुआ। डॉलर इंडेक्स ने 100.27 का ऊपरी स्तर बनाया लेकिन अंत में 98.68 पर बंद हुआ।
इस बढ़त की वजह थी दुनियाभर में फैली राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितता, और सोने में सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ना। खासकर जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 अगस्त से पहले 12 से ज्यादा देशों पर भारी टैक्स (टैरिफ) लगाने की घोषणा की।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

