Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: एक दिन में सोने में ₹2,613 की बड़ी गिरावट
देश में 7 अप्रैल को शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सोने और चांदी के दाम भी लुढ़क गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹2,613 गिरकर ₹88,401 पर आ गया है। जबकि पहले इसका भाव ₹91,014 था।

एक किलो चांदी ₹4,535 गिरकर ₹88,375 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले इसका भाव ₹92,910 प्रति किलो था। बता दें कि 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 और 3 अप्रैल को सोने ने ₹91,205 का ऑल-टाइम हाई छुआ था।
देशभर में सोने के दाम (10 ग्राम की कीमतें)
शहर | 22 कैरेट | 24 कैरेट |
---|---|---|
दिल्ली | ₹83,000 | ₹90,530 |
मुंबई | ₹82,850 | ₹90,380 |
कोलकाता | ₹82,850 | ₹90,380 |
चेन्नई | ₹82,850 | ₹90,380 |
भोपाल | ₹82,900 | ₹90,430 |
निवेशक कर रहे प्रॉफिट बुकिंग
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि इस साल अब तक सोना करीब 19% रिटर्न दे चुका है। शेयर बाजार में नुकसान से बचने के लिए निवेशक सोने में प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं, जिससे बिकवाली बढ़ी है। यह ट्रेंड कुछ दिन जारी रह सकता है और कीमतें और नीचे आ सकती हैं।
हालांकि, जियोपॉलिटिकल टेंशन और गोल्ड ETF में बढ़ता निवेश सोने को सपोर्ट दे रहे हैं। ऐसे में अनुमान है कि साल के अंत तक सोना ₹94,000 प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकता है।
सोना खरीदते समय ध्यान देने योग्य बातें
सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें
हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना लें, जिसमें 6 अंकों का HUID नंबर होता है (जैसे AZ4524)। इससे सोने की शुद्धता सुनिश्चित होती है।
कैश पेमेंट न करें, बिल लें सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।
डिजिटल गोल्ड
आप ऑनलाइन भी गोल्ड में निवेश कर सकते हैं। डिजिटल गोल्ड लेने से उसे फिजिकली स्टोर करने की टेंशन नहीं होती है। साथ ही आप छोटी रकम से भी इसमें निवेश कर सकते हैं। हालांकि, आप जिस भी प्लेटफॉर्म से डिजिटल गोल्ड खरीदें तो उसे अच्छी तरह से पहले चेक कर लें और फिर ही अपनी मेहनत की कमाई लगाएं।