Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: 24 कैरेट सोना ₹758 और चांदी ₹1,791 सस्ती हुई
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹758 गिरकर ₹98,503 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोना ₹99,261 पर था। वहीं चांदी की कीमत ₹1,791 गिरकर ₹1,05,592 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,07,383 पर बंद हुई थी।

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 20 जून को गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹758 गिरकर ₹98,503 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोना ₹99,261 पर था।
वहीं चांदी की कीमत ₹1,791 गिरकर ₹1,05,592 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,07,383 पर बंद हुई थी। वहीं 18 जून को चांदी ₹1,09,550 पर ओपन हुई थी। ये इसका इसका ऑल टाइम हाई था। वहीं सोने ने 16 जून को ₹99,373 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
IBJA कैसे तय करता है ये रेट?
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) देशभर के प्रमुख सर्राफा बाजारों से रियल-टाइम डेटा लेकर दिन में दो बार (दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे) सोने-चांदी के हाजिर भाव जारी करता है। ये रेट ऑनलाइन ट्रेडिंग और थोक लेन-देन के लिए मानक माने जाते हैं. हालांकि, स्थानीय बाजारों में इन रेट्स से 1000 से 2000 रुपये तक का अंतर हो सकता है।