Delhi Election Results 2025: दिल्ली चुनाव रिजल्ट: भाजपा को बढ़त AAP पीछे, केजरीवाल नई दिल्ली सीट से आगे
दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। ताजा रुझानों में भाजपा 45 सीटों पर और आम आदमी पार्टी (AAP) 24 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस को 1 सीट पर बढ़त मिली है। यानी भाजपा रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है।

चुनाव आयोग के अनुसार, 62 सीटों के रुझान जारी किए गए हैं। जिसमें भाजपा 39 और AAP 23 सीटों पर आगे है। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक भी भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है।
नई दिल्ली सीट से AAP के अरविंद केजरीवाल 254 वोटों से आगे चल रहे हैं। पहले वे पीछे थे। कालकाजी सीट से आतिशी अभी भी पिछड़ रही हैं। वहीं जंगपुरा से मनीष सिसोदिया और पटपड़गंज से अवध ओझा आगे चल रहे हैं।
दिल्ली में 5 फरवरी को हुए मतदान में 70 सीटों पर 60.54% वोटिंग हुई थी। 14 एग्जिट पोल आए थे, जिनमें से 12 ने भाजपा और 2 ने AAP की सरकार बनने का अनुमान जताया था।
बता दे की दोपहर 12 बजे तक साफ हो जाएगा कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी।
काउंटिंग से कुछ देर पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी से AAP कैंडिडेट आतिशी ने कहा, “यह सामान्य चुनाव नहीं है, ये अच्छे और बुरे के बीच की लड़ाई है। दिल्ली की जनता AAP और केजरीवाल के साथ खड़ी है। केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।
दिल्ली की 9 हॉट सीटें: आप सिर्फ 3 पर आगे
सीट | आम आदमी पार्टी | भाजपा | आगे/पीछे |
नई दिल्ली | अरविंद केजरीवाल | प्रवेश वर्मा | आप आगे |
जंगपुरा | मनीष सिसोदिया | तरविंदर सिंह मारवाह | आप आगे |
कालकाजी | आतिशी | रमेश बिधूड़ी | बीजेपी आगे |
बाबरपुर | गोपाल राय | अनिल कुमार | आप आगे |
शकूर बस्ती | सत्येंद्र जैन | करनैल सिंह | बीजेपी आगे |
मालवीय नगर | सोमनाथ भारती | सतीश उपाध्याय | बीजेपी आगे |
ग्रेटर कैलाश | सौरभ भारद्वाज | शिखा राय | बीजेपी आगे |
ओखला | अमानतुल्लाह खान | मनीष चौधरी | बीजेपी आगे |
पडपड़गंज | अवध ओझा | रवींद्र सिंह नेगी | बीजेपी आगे |
CM आतिशी समेत 3 मंत्री पीछे, 3 को बढ़त
- आतिशी कालकाजी सीट से 1342 वोटों से भाजपा के रमेश बिधूड़ी से पीछे चल रही हैं।
- सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश सीट से 2583 वोटों से भाजपा की शिखा राय से पीछे चल रहे हैं।
- गोपाल राय बाबरपुर सीट से 8995 वोटों से आगे हैं। यहां भाजपा के अनिल वशिष्ठ दूसरे नंबर पर हैं।
- इमरान हुसैन बल्लीमारन सीट से 1834 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के कमल बागरी दूसरे नंबर पर हैं।
- मुकेश अहलावत सुल्तानपुर माजरा सीट से 2492 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- भाजपा के करम सिंह दूसरे नंबर पर हैं।
- राघवेंद्र शौकीन नांगलोई जाट सीट से 2038 वोट से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के मनोज शौकीन यहां आगे हैं।
खबर अपडेट हो रही है………………………