Delhi Assembly Elections 2025: द्वारका में दहाड़ेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, आज अपनी दूसरी रैली करेंगे: मुस्तफाबाद में गरजेंगी प्रियंका गांधी
दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 जनवरी को द्वारका में दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर अपनी दूसरी रैली करेंगे। यह रैली दोपहर 3 बजे से सेक्टर-14 के पास स्थित वेगास मॉल के नजदीक आयोजित होगी जहां वह पार्टी के समर्थन में जोरदार भाषण देंगे।

मुस्तफाबाद में रैली के पहुंचेंगी प्रियंका गांधी
वहीं दूसरी ओर आज 31 जनवरी को पूर्वोत्तर दिल्ली के मुस्तफाबाद में चुनावी रैली को संबोधित करने प्रियंका गांधी हुंचेंगी। प्रियंका गांधी कांग्रेस उम्मीदवार के लिए वोट मांगेगी। पूर्वोत्तर दिल्ली के मुस्तफाबाद क्षेत्र के लोगों से प्रियंका गांधी कांग्रेस को वोट देने के लिए अपील करेंगी। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुस्तफाबाद सीट से आप उम्मीदवार हाजी यूनुस को जीत मिली थी। वहीं बीजेपी के जगदीश प्रधान और कांग्रेस के अली मेहदी इस सीट से हार गए थें।
बता दे की इससे पहले करतारपुर में हुई अपनी पहली रैली में पीएम मोदी ने कहा था, “आप-दा वालों को सजा देने का मौका 5 फरवरी को है। इस चुनाव में आप-दा वालों को जरूर सबक सिखाएं।
आप को जानकारी के लिए बता दे की दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव है और वोटों की गिनती 8 फरवरी को की जाएगी। इसके साथ ही चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे। पर चुनाव से पहले दिल्ली का सियासी पारा काफी तेज हो गया है। यहां की सियासी गलियारों में वाटर वॉर हो रहा है। यमुना नदी का पानी इस बार दिल्ली का मेन चुनावी मुद्दा बना हुआ है।