Preity Zinta Birthday News: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने मनाया 50वां जन्मदिन, शिमला में हुआ था जन्म: एक साथ 34 लड़कियों को लिया था गोद
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रीति जिंटा 50 साल की हो गयी। 28 साल से इंडस्ट्री में एक्टिव प्रीति ने लगभग 38 फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में आने से पहले प्रीति एक मॉडल हुआ करती थीं। पिछले कुछ सालों से प्रीति फिल्मों से दूर हैं। एंटरप्रेन्योरशिप और सोशल कॉज में वे ज्यादा समय खर्च करती हैं। इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL की एक टीम पंजाब किंग्स की सह-मालकिन हैं।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में प्रीती जिंटा का जन्म 31 जनवरी 1975 को हुआ था। उनके पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय थलसेना में अफसर एक थे और माँ का नीलप्रभा एक गृहणी हैं। जब वह महज 13 वर्ष की थी, तब उनके पिता की मृत्यु एक कर दुर्घटना में हो गयी थी। तो वहीं उनकी माँ को गंभीर चोंटें आई जिसके चलते वे दो वर्षों तक बिस्तर पर ही रहीं। काफी इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हो सका। इस हादसे ने प्रीती के जीवन को बदलकर रख दिया, क्योँकि अब पूरे घर की जिम्मेदारी उनके के कंधो पर आ गयी थी। उनके दो भाई है, दीपांकर और मनीष, एक बड़ा और एक छोटा। दीपांकर भारतीय थलसेना में अफसर है व मनीष कैलिफोर्निया में रहते है।
सबसे अधिक पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस में से हैं एक
जिंटा की स्कूलिंग शिमला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस और मैरी स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने सेंट बेड़े कॉलेज शिमला से आगे की पढ़ाई की। प्रीति बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन इंग्लिश ऑनर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन क्रिमिनल साइकोलाजी से की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कलर्स के रियलिटी शो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड-अब इंडिया तोड़ेगा से की थी। वह इस शो में बतौर जज की भूमिका में नजर आई थी। वह साल 2015 में डांस बेस्ड रियलिटी शो नच बलिए में बतौर जज नजर आई थी। इस शो में उनके अलावा चेतन भगत और मर्जी नजर आये थे।
फ़िल्मी सफर
शेखर कपूर निर्देशित फिल्म तारा रम पम पम से प्रीती जिंटा को अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करनी थी। जिसमें उनके अपोजिट ऋतिक रोशन थे, लेकिन यह किसी कारण से बन नहीं सकी। उसके बाद कपूर ने निर्देशक मणि रत्नम को उनकी आगामी फिल्म शाहरुख़ खान और मनीषा कोइराला स्टाटर फिल्म दिल से में प्रीति को लेने के लिए आग्रह किया। फिल्म दिल से में प्रीती सहायक अभिनेत्री के तौर पर नजर आयीं थी।
बता दे की प्रीति ने 2009 में एक साथ 34 लड़कियों को गोद लिया था। इनका सारा खर्च प्रीति ही उठाती हैं। प्रीति समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमेशा से आवाज उठाती रही हैं। उन्होंने एक बार सोशल मीडिया पर मांग की थी कि जो भी लोग रेप जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देते हैं, उन्हें नपुंसक बना देना चाहिए। उन्होंने PM मोदी को भी टैग किया था। प्रीति ने 2016 में अमेरिकन सिटिजन जीन गुडइनफ से शादी की। दोनों के जुड़वां बच्चे हैं, जिनका नाम जिया और जय है। कई साल से इंडस्ट्री से दूर प्रीति अब जल्द ही सनी देओल के साथ फिल्म ‘लाहौर 1947’ से वापसी करेंगी।
प्रीति जिंटा की नेटवर्थ
प्रीति जिंटा की नेटवर्थ करीब 183 करोड़ रुपये है। प्रीति जिंटा एक अभिनेत्री, निर्माता, और उद्यमी हैं। वे आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की सह-मालकिन हैं। प्रीति जिंटा ने मनोरंजन और व्यापार दोनों क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है।
‘लाहौर 1947’ से वापसी कर रही हैं
कई साल से इंडस्ट्री से दूर प्रीति अब 6 साल के बाद डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘लाहौर 1947’ से वापसी कर रही हैं। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रीति जिंटा, सनी देओल के साथ नजर आएंगी। इससे पहले दोनों ने फिल्म ‘हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’, फर्ज और ‘भैयाजी सुपरहिट’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।