Rajasthan Fourth Class Recruitment 2024 पर अभ्यर्थियों को बड़ा झटका
Rajasthan Fourth Class Recruitment 2024 पर बड़ा फैसला, Minimum Marks जरूरी
राजस्थान में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा Rajasthan Fourth Class Recruitment 2024 को लेकर हो रही है। राजस्थान हाईकोर्ट ने इस भर्ती प्रक्रिया पर बड़ा फैसला सुनाते हुए कई कैटेगिरी की मेरिट लिस्ट को रद्द कर दिया है। जस्टिस आनंद शर्मा की अदालत ने साफ कहा कि किसी भी सरकारी भर्ती में Minimum Qualifying Marks तय करना जरूरी है। इस फैसले के बाद Rajasthan Fourth Class Recruitment 2024 एक बार फिर विवादों में आ गई है।
बताया जा रहा है कि Rajasthan Fourth Class Recruitment 2024 में कई कैटेगिरी की कट ऑफ जीरो तक पहुंच गई थी। कुछ अभ्यर्थियों को 0.0033 अंक पर भी चयनित कर लिया गया। इसके बाद कई उम्मीदवारों ने सवाल उठाए कि जब जीरो अंक वालों का चयन हो सकता है, तो माइंस नंबर वालों को बाहर क्यों किया गया। इसी मुद्दे को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी।
याचिकाकर्ता विनोद कुमार ने एक्स सर्विसमैन ओबीसी कैटेगिरी से Rajasthan Fourth Class Recruitment 2024 में आवेदन किया था। परीक्षा में उनके अंक माइंस में आए थे। उनके वकील ने कोर्ट में दलील दी कि भर्ती नियमों में Minimum Marks का कोई जिक्र नहीं था। ऐसे में माइंस अंक पाने वाले उम्मीदवारों को भी मौका मिलना चाहिए।

सुनवाई के दौरान राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अदालत को बताया कि Rajasthan Fourth Class Recruitment 2024 के सेवा नियमों में न्यूनतम अंक निर्धारित नहीं किए गए थे। इसलिए जीरो अंक पाने वाले उम्मीदवारों का चयन किया गया। हालांकि विभाग ने यह भी कहा कि माइंस में अंक लाने वाले अभ्यर्थी बेहद कमजोर श्रेणी में आते हैं।
लेकिन हाईकोर्ट ने इस तर्क को पूरी तरह खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि Rajasthan Fourth Class Recruitment 2024 जैसी बड़ी सरकारी भर्ती में एक बेसिक स्टैंडर्ड होना जरूरी है। बिना Minimum Cut Off तय किए भर्ती करना संविधान के सिद्धांतों के खिलाफ माना जाएगा।
कोर्ट ने यह भी कहा कि चाहे पद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का ही क्यों न हो, लेकिन सरकारी सेवा में चयन के लिए न्यूनतम योग्यता आवश्यक है। इसी कारण Rajasthan Fourth Class Recruitment 2024 की कई कैटेगिरी की मेरिट लिस्ट को रद्द कर दिया गया।
अब राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड को निर्देश दिए गए हैं कि वह पहले Minimum Qualifying Marks तय करे और उसके बाद Rajasthan Fourth Class Recruitment 2024 की नई मेरिट लिस्ट जारी करे। इस फैसले से हजारों उम्मीदवार प्रभावित हो सकते हैं।
जानकारों का कहना है कि Rajasthan Fourth Class Recruitment 2024 पर आया यह फैसला भविष्य की सरकारी भर्तियों के लिए मिसाल बन सकता है। अब भर्ती एजेंसियों को पहले से ही कट ऑफ और Passing Marks स्पष्ट करने होंगे।
सोशल मीडिया पर भी Rajasthan Fourth Class Recruitment 2024 लगातार ट्रेंड कर रही है। कई लोग हाईकोर्ट के फैसले का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही नियम साफ होने चाहिए थे।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि Rajasthan Fourth Class Recruitment 2024 में नई कट ऑफ कितनी जाएगी और जिन उम्मीदवारों का पहले चयन हो चुका था उनका क्या होगा। आने वाले दिनों में इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आ सकता है।
Read more : SIR का तीसरा चरण शुरू ,घर घर जाकर होगी वाटरलिस्ट की जाँच

