कॉकरोच जनता पार्टी ने इंस्टाग्राम पर CONGRESS को पछाड़ा, 4 दिनों में बने 14.6 फॉलोवर्स

सोशल मीडिया पर इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम का व्यंग्यात्मक अभियान तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर शुरू हुए इस अकाउंट ने महज 4 दिनों में 14.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स जुटाकर राजनीतिक और डिजिटल दुनिया में हलचल मचा दी है।
सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है.
16 मई को शुरू हुआ यह अभियान युवाओं के बीच बेहद तेजी से लोकप्रिय हुआ। इंस्टाग्राम पर @cockroachjantaparty नाम से चल रहे इस अकाउंट ने फॉलोअर्स के मामले में कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट @incindia को भी पीछे छोड़ दिया है। कांग्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 14.3 मिलियन फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। वहीं बीजेपी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगभग 8.3 मिलियन और आम आदमी पार्टी के अकाउंट पर करीब 1.9 मिलियन फॉलोअर्स मौजूद हैं
बताया जा रहा है कि यह अभियान युवाओं द्वारा चलाया जा रहा एक व्यंग्यात्मक ऑनलाइन मूवमेंट है, जो बेरोजगारी, युवाओं की समस्याओं और सिस्टम पर कटाक्ष करता है। इसकी शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मजाकिया पोस्ट और मीम्स के जरिए हुई थी। बाद में इंस्टाग्राम अकाउंट लॉन्च होते ही यह तेजी से वायरल हो गया।
सूत्रों के मुताबिक इस ट्रेंड की शुरुआत सुप्रीम कोर्ट की एक सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत की कथित टिप्पणी के बाद हुई। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने “कॉकरोच जनता पार्टी” के नाम से मीम्स और व्यंग्यात्मक कंटेंट बनाना शुरू किया, जिसने देखते ही देखते बड़ा डिजिटल अभियान का रूप ले लिया।
अब यह अकाउंट केवल मीम पेज नहीं बल्कि युवाओं के गुस्से, बेरोजगारी और राजनीतिक व्यंग्य का नया प्रतीक बनता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर लगातार बहस और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं
Read More : राजस्थान हाउासग बाड का जमान हागा महगा, जुलाई से बढ़ सकती हैं नई दरें



