Air Force Fighter Jet Mig 21 Retirement Update: 62 साल की सेवा के बाद मिग-21 रिटायर: भारत का पहला सुपरसोनिक जेट आज भरेगा आखिरी उड़ान
1960 के दशक के दुनिया के सबसे बेहतरीन फाइटर जेट्स में से एक रूसी मिग से अमेरिका सहित कई देश भी डरते थे। भारतीय वायुसेना की कभी रीढ़ रहे मिग अब फेज आउट की तारीख भी आ चुकी है। 26 सितंबर 2025 को आखिरी बार मिग 21 चंडीगढ़ के आसमान में उड़ान भरेंगे

चंडीगढ़। भारतीय वायुसेना की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाला मिग-21 फाइटर जेट शुक्रवार को आधिकारिक रूप से सेवा से रिटायर हो जाएगा। चंडीगढ़ एयरबेस पर एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तीनों सेनाओं के प्रमुख और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
अंतिम उड़ान भरेगा 23 स्क्वाड्रन
विदाई के मौके पर वायुसेना चीफ एपी सिंह, 23 स्क्वाड्रन के 6 मिग-21 जेट्स के साथ अंतिम उड़ान भरेंगे। इस ऐतिहासिक फ्लाईपास्ट में स्क्वाड्रन लीडर प्रिया शर्मा भी हिस्सा लेंगी। यह वही जगह है जहां 1963 में मिग-21 को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था, और यहीं से यह अपने आखिरी मिशन के लिए उड़ान भरेगा।
मिग-21: भारत की वायु शक्ति का प्रतीक
1963 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ मिग-21, देश का पहला सुपरसोनिक फाइटर जेट था। यह आवाज की गति (332 मीटर/सेकेंड) से तेज उड़ान भर सकता था और भारत की वायु शक्ति को एक नई ऊंचाई पर ले गया। मिग-21 ने 1965, 1971, 1999 के युद्धों और 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक में अहम भूमिका निभाई।
यह भारत का पहला सुपरसोनिक जेट था यानी ये आवाज की गति (332 मीटर प्रति सेकेंड) से तेज उड़ सकता है। अब इसकी जगह तेजस LCA मार्क 1A को शामिल किया जाएगा।
MiG-21 के रिटायरमेंट समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुख समेत रक्षा मंत्रालय के कई अधिकारी शामिल होंगे।
तेजस और सूर्यकिरण के हॉक एमके-132 जेट देंगे मिग-21 का साथ
इन युद्धों में मिग-21 ने दिखाए जौहर
1965 का भारत-पाकिस्तान युद्ध: मिग-21 ने पहली बार जंग में हिस्सा लिया। पाकिस्तानी वायुसेना के अत्याधुनिक अमेरिकी लड़ाकू विमानों को कड़ी टक्कर दी।
1971 का युद्ध: पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) की आजादी में मिग-21 ने अहम भूमिका निभाई। इसने पाकिस्तानी ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान ने आत्मसमर्पण किया।
1999 का कारगिल युद्ध: रात में उड़ान भरकर दुश्मन के ठिकानों की पहचान की और उस समय पायलटों ने साधारण जीपीएस के सहारे हमले किए।
2019 की बालाकोट स्ट्राइक: मिग-21 बाइसन ने एफ -16 लड़ाकू विमान को मार गिराया। ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने यह कारनामा किया था।- 2025 का ऑपरेशन सिंदूर: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में चलाए गया ऑपरेशन सिंदूर मिग- 21 का आखिरी बड़ा अभियान है।
2000 में अपग्रेड किए गए मिग-21 बाइसनसमय के साथ मिग-21 पुराना हो गया। इसके अपग्रेडेड वर्जन, मिग-21 बाइसन को उन्नत प्रणालियों से लैस किया गया। इसमें नया रडार, मिसाइल और हेलमेट-माउंटेड साइट्स जोड़े गए।
MiG-21 की खासियत
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| ✦ रेंज (Range) | 1,210 किमी |
| ✦ लंबाई (Length) | 13 मीटर |
| ✦ चौड़ाई (Wingspan) | 7.154 मीटर |
| ✦ ऊंचाई (Height) | 4.10 मीटर |
| ✦ वजन (Weight) | 9,800 किलोग्राम |
| ✦ सर्विस सीलिंग (Service Ceiling) | 18,000 मीटर |
| ✦ गति (Speed) | 2,230 किमी/घंटा |

