Rain Warning In Rajasthan: राजस्थान में मूसलधार बारिश का कहर: जोधपुर, टोंक और झुंझुनूं में स्कूल बंद
राजस्थान में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार को राज्य के 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जोधपुर, झुंझुनूं और टोंक जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सोमवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि सितंबर के पहले सप्ताह में मानसून प्रदेश में सक्रिय बना रहेगा और कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश की नदियां और नाले उफान पर हैं। रविवार को जयपुर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सवाई माधोपुर, दौसा समेत कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।
राज्य में सबसे अधिक बारिश जालौर में 165 मिलीमीटर दर्ज हुई। झालावाड़ के रायपुर में 140, गंगधार में 115 और करौली के टोड़ाभीम में 101 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। राजधानी जयपुर में शनिवार देर रात तक बारिश का दौर चला। रविवार को सुबह से शाम रुक-रुक का फिर बारिश हुई। बीते 24 घंटे में जयपुर में करीब तीन इंच बारिश हुई।
सितंबर में सामान्य से ज्यादा होगी बरसात
मानसून का आज से अंतिम माह शुरू हो गया। मौसम विभाग ने सितंबर में भी सामान्य से ज्यादा बरसात होने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं सितंबर के पहले सप्ताह में भी मानसून के एक्टिव फेज में रहने की संभावना जताई है। खासकर पूर्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं, सीकर जयपुर के एरिया में ज्यादा बरसात सितंबर में होने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 32 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, झुंझुनूं, अलवर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, बारां, बूंदी, जयपुर, झालावाड़, नागौर, डीडवाना*-कुचामनसिटी, चूरू, सीकर और कोटा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अगले 5-6 दिनों तक सक्रिय रहेगा मानसून
मौसम केंद्र के अनुसार, एक परिसंचरण तंत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर सक्रिय है। इसके साथ ही, ऊपरी वायुमंडल में एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और उससे लगे पाकिस्तान क्षेत्र में सक्रिय है। मानसून ट्रफ लाइन भी सामान्य स्थिति से होकर गुजर रही है और फिलहाल सक्रिय बनी हुई है।
राजस्थान में कहां कितनी बारिश हुई (24 घंटे में)
| जिला / स्थान | बारिश (मिलीमीटर) |
|---|---|
| नगरफोर्ट (टोंक) | 321 मिमी |
| सोजात (पाली) | 261 मिमी |
| दूनी (टोंक) | 219 मिमी |
| हिंदोली (बूंदी) | 217 मिमी |
| जहाजपुर (भीलवाड़ा) | 213 मिमी |
| बाड़मेर (कल्याण क्षेत्र) | 190 मिमी |
| श्रीवाड़ (झालावाड़) | 181 मिमी |
| केकड़ी (अजमेर) | 180 मिमी |
| गावाल (भीलवाड़ा) | 166 मिमी |
| मंगलियावास (अजमेर) | 155 मिमी |
| नैनीवा (बूंदी) | 65 मिमी |
| सुलतानपुर (कोटा) | 47 मिमी |
| डिगोड़ (कोटा) | 32 मिमी |
| काणावास (कोटा) | 13 मिमी |
| खेड़ती (झुंझुनूं) | 18 मिमी |
| पीपलखूंट (प्रतापगढ़) | 23 मिमी |
| सालुम्बर (उदयपुर) | 29 मिमी |
| जैसलमेर (सम क्षेत्र) | 24 मिमी |
| रामगढ़ (जैसलमेर) | 11 मिमी |
| सुनेल (झालावाड़) | 23 मिमी |
| गदरा रोड (बाड़मेर) | 25 मिमी |
| सिंधाड़ी (बाड़मेर) | 24 मिमी |
| बांसवाड़ा | 22 मिमी |
| धौलपुर (बाड़ी) | 20 मिमी |

