Govinddevji Temple Jaipur: गोविंददेवजी मंदिर में दर्शन समय में बड़ा बदलाव: ड्रेस कोड और आयोजन कैलेंडर भी जारी
जयपुर के प्रतिष्ठित ठाकुर श्री गोविंददेवजी मंदिर में 18 अगस्त से 4 अक्टूबर 2025 तक दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अब मंगला झांकी का समय हर दिन सिर्फ 15 मिनट (सुबह 5:00 से 5:15 बजे तक) रहेगा।

दर्शन व्यवस्था के साथ मंदिर में धार्मिक आयोजनों का भी पूरा कैलेंडर जारी किया गया है। अगस्त से अक्टूबर तक अजा एकादशी, राधा अष्टमी, जलझूलनी एकादशी, इन्दिरा एकादशी, शारदीय नवरात्र प्रारंभ और पापांकुशा एकादशी जैसे पर्व धूमधाम से मनाए जाएंगे।
इस अवधि में हर पर्व पर विशेष झांकियां सजेंगी और मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भारतीय परिधान में आने की अपील की है, जिसमें पुरुषों के लिए धोती-कुर्ता और महिलाओं के लिए साड़ी या पारंपरिक पोशाक अनिवार्य होगी।
नए दर्शन समय (18 अगस्त से 4 अक्टूबर)
-
मंगला झांकी: सुबह 5:00 – 5:15
-
धूप झांकी: सुबह 7:45 – 9:00
-
श्रृंगार झांकी: सुबह 9:30 – 10:15
-
राजभोग झांकी: सुबह 10:45 – 11:15
-
ग्वाल झांकी: शाम 5:00 – 5:15
-
संध्या झांकी: शाम 5:45 – 6:45
-
शयन झांकी: रात 8:00 – 8:15
रविवार/एकादशी विशेष समय:
-
मंगला झांकी: सुबह 4:30 – 5:15
-
धूप झांकी: सुबह 7:30 – 9:00
-
ग्वाल झांकी: शाम 4:45 – 5:15
-
शयन झांकी: रात 7:45 – 8:15
महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन (अगस्त – अक्टूबर):
-
अजा एकादशी: 19 अगस्त
-
अमावस्या: 23 अगस्त
-
राधा अष्टमी: 31 अगस्त
-
जलझूलनी एकादशी: 3 सितंबर
-
पूर्णिमा: 7 सितंबर
-
इन्दिरा एकादशी: 17 सितंबर
-
शारदीय नवरात्र प्रारंभ: 22 सितंबर (जमवाय माता मंदिर, कनक घाटी)
-
पापांकुशा एकादशी: 3 अक्टूबर

