Heavy Rain In Rajasthan: राजस्थान में मानसून का प्रकोप: 69 साल का बारिश रिकॉर्ड टूटा
राजस्थान में इस साल का मानसून आपदा बनकर सामने आया है. पिछले महीने राजस्थान में पिछले 69 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया. जलभराव, नदी-नालों में उफान और फसलों को नुकसान की वजह से कई जिलों में हालात गंभीर बन गए.

राजस्थान में इस मानसून सीजन की बारिश का कोटा डेढ़ माह पहले पूरा हो गया है। राज्य में 1 जून से 14 अगस्त तक कुल 436.7MM बरसात हुई। यह एक मानसून सीजन (1 जून से 30 सितंबर) में होने वाली औसत बरसात 435.6MM बरसात से ज्यादा है। जुलाई में हुई बारिश ने 69 साल का रिकॉड भी तोड़ा। अगस्त के आखिरी दो सप्ताह में भी अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया है।
मौसम केन्द्र के अनुसार इससे पूर्व राज्य में सन् 1956 में जुलाई माह के दौरान सर्वाधिक वर्षा 308 मिलीमीटर हुई थी। इधर, एक अगस्त को शेखावाटी क्षेत्र व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा शेष अधिकांश भागों में भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है।
चूरू के तारानगर में 150 मिलीमीटर बारिश
19 जिलों में औसत से ज्यादा बरसात
राजस्थान के 33 में से 19 ऐसे जिले है जहां पूरे मानसून सीजन की बारिश का कोटा 14 अगस्त तक पूरा हो चुका है। इसमें अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर, पाली, गंगानगर शामिल हैं।
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में अगले दो सप्ताह यानी 28 अगस्त तक अब मानसून एक्टिव फेज में रहेगा। इससे राज्य के कई हिस्सों में इन दो सप्ताह बारिश का दौर जारी रहेगा।
पहले सप्ताह में 18 अगस्त तक लगातार हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं 19 से 21 अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान के साथ-साथ पश्चिमी राजस्थान के जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
22 से 28 अगस्त के दौरान भी राज्य में मानसून एक्टिव फेज में रह सकता है। इस दौरान राज्य में सामान्य से ज्यादा बरसात होने का अनुमान है।
राजस्थान में जिलेवार बारिश का विवरण (दिनांक 16 अगस्त 2025 तक)
| क्रमांक | जिला | वर्षा (मिमी में) | स्थिति |
|---|---|---|---|
| 1 | डूंगरपुर | 115 mm | भारी बारिश |
| 2 | बांसवाड़ा | 102 mm | भारी बारिश |
| 3 | प्रतापगढ़ | 98 mm | भारी बारिश |
| 4 | सिरोही | 85 mm | मध्यम से भारी |
| 5 | उदयपुर | 91 mm | भारी बारिश |
| 6 | जयपुर | 47 mm | हल्की से मध्यम |
| 7 | कोटा | 56 mm | मध्यम बारिश |
| 8 | चित्तौड़गढ़ | 61 mm | मध्यम बारिश |
| 9 | सीकर | 38 mm | हल्की बारिश |
| 10 | जोधपुर | 42 mm | हल्की बारिश |
| 11 | पाली | 64 mm | मध्यम बारिश |
| 12 | अजमेर | 50 mm | मध्यम बारिश |

