Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में उलटफेर: सोना गिरा चांदी बढ़ी
इस हफ्ते सोने के दाम में गिरावट रही, चांदी महंगी हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार इस हफ्ते के कारोबार के बाद 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 919 रुपए घटकर 1,00,023 रुपए पर पहुंच गया। पिछले हफ्ते के आखिरी दिन (शुक्रवार, 8 अगस्त) यह 1,00,942 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

वहीं, चांदी की कीमत हफ्तेभर में 201 रुपए बढ़कर 1,14,933 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। 8 अगस्त को एक किलो चांदी की कीमत 1,14,732 रुपए थी। 8 अगस्त को सोने ने 1,01,406 रुपए और 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
सोना इस साल अब तक ₹23,861 महंगा हुआ
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 23,861 रुपए बढ़कर 1,00,023 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 28,916 रुपए बढ़कर 1,14,933 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

