Air India Cockroach Controversy: विमान में दिखे कॉकरोच: एअर इंडिया ने माना- “दुर्भाग्यपूर्ण घटना”
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई180 में सवार 2 यात्रियों को विमान में कुछ कॉकरोच दिख गए जिससे उन्हें परेशान होने लगी।

एअर इंडिया की उड़ान किसी न किसी वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई है। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट में कुछ अवांछित और बिना टिकट के कुछ यात्री सवार हो गए थे। जो जहाज पर सवाल अन्य यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रहे थे। ये “बिना टिकट” वाले यात्री कॉकरोच थे। जिन्हें एअर इंडिया के 2 यात्रियों ने देखा था। फ्लाइट में कॉकरोच के सवार होने और लोगों को हुई असुविधा के लिए विमान ने अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि कभी-कभी छोटे जीव-जन्तु फ्लाइट में घुस सकते हैं।
हम इस घटना का कारण जानने के लिए जांच करेंगे और कोशिश करेंगे कि दोबारा ऐसी घटना न हो।’ एयरलाइन ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पैसेंजर्स से माफी भी मांगी।
कंपनी ने यह भी बताया कि कोलकाता में एक निर्धारित फ्यूल भरने के दौरान गहन सफाई की गई। एयरलाइन कंपनी ने कहा, “कोलकाता में उड़ान के लिए निर्धारित फ्यूल भरने के दौरान, हमारे ग्राउंड क्रू मेंबर्स ने समस्या का समाधान करने के लिए तुरंत गहन सफाई की। इसके बाद, वहीं विमान समय पर मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया।
हालांकि एयरलाइन कंपनी ने इसके लिए अपनी गलती स्वीकार की और “यात्रियों को हुई किसी भी असुविधा” के लिए माफी मांगी, लेकिन उसने यह कहकर घटना को कमतर आंक दिया कि, “हमारे नियमित फ्यूमिगेशन प्रोसेस के बावजूद, कभी-कभी ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान छोटे कीड़े फ्लाइट में घुस जाते हैं।
रविवार को एअर इंडिया की दो फ्लाइट रद्द हुईं एक दिन पहले, रविवार को तकनीकी कारणों से एअर इंडिया को अपनी दो फ्लाइट रद्द करनी पड़ी थी। पहली फ्लाइट AI 500 भुवनेश्वर से दिल्ली आने वाली थी। हालांकि, भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर फ्लाइट रवाना होने से पहले केबिन का तापमान ज्यादा मिला।
इसके बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई। फ्लाइटराडार24 डॉट कॉम के मुताबिक, एयरबस ए 321 को दोपहर 12:35 बजे उड़कर दाेपहर 2:55 बजे दिल्ली पहुंचना था।

