Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट: आज 1 अगस्त को सोना ₹483 और चांदी ₹3,450 सस्ती हुई
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 1 अगस्त को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 483 रुपए गिरकर 98,534 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोने का भाव 99,017 रुपए पर था।

वहीं चांदी की कीमत 3,450 रुपए कम होकर 1,09,950 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,13,400 रुपए पर थी। वहीं 23 जुलाई को सोने ने 1,00,533 रुपए और चांदी ने 1,15,850 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था।
इस साल अब तक ₹22,372 महंगा हुआ सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 22,372 रुपए बढ़कर 98,534 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 23,933 रुपए बढ़कर 1,09,950 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

