Donald Trump Trade Deal Deadline: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है जबकि पाकिस्तान से होने वाले आयातों पर 19 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को अमेरिका के व्यापारिक साझेदारों पर 10 प्रतिशत से लेकर 41 प्रतिशत तक नए रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का आदेश दिया। एक मामूली राहत देते हुए व्हाइट हाउस ने कहा कि ये नए टैरिफ एक सप्ताह बाद प्रभावी होंगे। न कि आज 1 अगस्त से, जैसा कि पहले उम्मीद की गई थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत सहित 92 देशों पर नए आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने की घोषणा की है। ये टैरिफ 7 अगस्त से प्रभावी होंगे। भारत पर 25% और पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया गया है। साउथ एशिया में पाकिस्तान पर सबसे कम टैरिफ लगाया गया है। पहले अमेरिका ने पाकिस्तान पर 29% टैरिफ लागू कर रखा था, जिसे अब घटा दिया गया है।
दुनियाभर में सबसे अधिक टैरिफ सीरिया पर लगाया गया है। जो 41% है। उल्लेखनीय है कि इस सूची में चीन का नाम शामिल नहीं किया गया है। ट्रम्प ने 2 अप्रैल को टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। लेकिन 7 दिन बाद ही इसे 90 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद, 31 जुलाई तक का समय तय किया गया।
इस दौरान ट्रम्प सरकार ने 90 दिनों में 90 व्यापारिक सौदे करने का लक्ष्य रखा था। लेकिन अब तक केवल 7 देशों के साथ ही समझौते हो पाए हैं।
ट्रंप के टैरिफ से इन सेक्टर पर पड़ेगा असर
मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बलिगा का मानना है कि वे सभी वस्तुएं और सेक्टर जिनका भारत निर्यात करता है उन कंपनियों पर तगड़ा असर देखने को मिलेगा। मसलन, ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनियां, टेक्सटाइल्स इंडस्ट्री, मेटल और फार्मा कंपनीज पर ट्रंप के टैरिफ का असर देखने को मिल सकता है। भारत से आयात होने वाली वस्तुएं अमेरिका में महंगी दरों पर मिलेगी। इससे उनकी बिक्री कम होगी और कंपनियों को घाटा होगा।
अब आगे क्या?
भारत एक संतुलन साधने की कोशिश कर रहा है ऊर्जा सुरक्षा और रणनीतिक स्वतंत्रता के साथ-साथ अमेरिका जैसे सहयोगियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना। लेकिन यह साफ है कि अमेरिका की अपेक्षाएं बढ़ रही हैं और भारत की “स्वतंत्र विदेश नीति” की परीक्षा हो रही है। अब यह देखना होगा कि क्या यह टकराव बढ़ेगा। या फिर दोनों देश बातचीत की मेज पर समाधान खोजेंगे।
दुनिया के कुछ सबसे गरीब और सबसे अधिक युद्धग्रस्त देशों पर दंड के रूप में टैरिफ लागू की गईं। जिनमें सीरिया भी शामिल है, जिस पर 41% टैरिफ लगाया गया है। लाओस और म्यांमार 40% टैरिफ देंगे। 30% की दर के साथ लीबिया। 35% के साथ इराक और 20% के साथ श्रीलंका टैरिफ देगा। स्विट्जरलैंड को 39% की दर का सामना करना पड़ा है। आदेश के अनुसारये टैरिफ सात दिनों में प्रभावी होंगी।
पूरी लिस्ट……
| क्रम | देश | टैरिफ (%) |
|---|---|---|
| 1 | अफगानिस्तान | 15% |
| 2 | अल्जीरिया | 30% |
| 3 | अंगोला | 15% |
| 4 | बांग्लादेश | 20% |
| 5 | बोलीविया | 15% |
| 6 | बोस्निया और हर्जेगोविना | 30% |
| 7 | बोट्सवाना | 15% |
| 8 | ब्राज़ील | 10% |
| 9 | ब्रुनेई | 25% |
| 10 | कंबोडिया | 19% |
| 11 | कैमरून | 15% |
| 12 | चाड | 15% |
| 13 | कोस्टा रिका | 15% |
| 14 | कोटे डी आइवर | 15% |
| 15 | कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य | 15% |
| 16 | इक्वेडोर | 15% |
| 17 | इक्वेटोरियल गिनी | 15% |
| 18 | यूरोपीय संघ (>15%) | 0% |
| 19 | यूरोपीय संघ (<15%) | 15% |
| 20 | फ़ॉकलैंड द्वीप समूह | 10% |
| 21 | फ़िजी | 15% |
| 22 | घाना | 15% |
| 23 | गुयाना | 15% |
| 24 | आइसलैंड | 15% |
| 25 | भारत | 25% |
| 26 | इंडोनेशिया | 19% |
| 27 | इराक | 35% |
| 28 | इजरायल | 15% |
| 29 | जापान | 15% |
| 30 | जॉर्डन | 15% |
| 31 | कजाकिस्तान | 25% |
| 32 | लाओस | 40% |
| 33 | लेसोथो | 15% |
| 34 | लीबिया | 30% |
| 35 | लिकटेंस्टीन | 15% |
| 36 | मेडागास्कर | 15% |
| 37 | मलावी | 15% |
| 38 | मलेशिया | 19% |
| 39 | मॉरीशस | 15% |
| 40 | मोल्दोवा | 25% |
| 41 | म्यांमार | 40% |
| 42 | मोजाम्बिक | 15% |
| 43 | नामीबिया | 15% |
| 44 | नाउरू | 15% |
| 45 | न्यूज़ीलैंड | 15% |
| 46 | निकारागुआ | 18% |
| 47 | नाइजीरिया | 15% |
| 48 | उत्तर मैसेडोनिया | 15% |
| 49 | नॉर्वे | 15% |
| 50 | पाकिस्तान | 19% |
| 51 | पापुआ न्यू गिनी | 15% |
| 52 | फिलीपींस | 19% |
| 53 | सर्बिया | 35% |
| 54 | दक्षिण अफ़्रीका | 30% |
| 55 | दक्षिण कोरिया | 15% |
| 56 | श्रीलंका | 20% |
| 57 | स्विट्जरलैंड | 39% |
| 58 | सीरिया | 41% |
| 59 | ताइवान | 20% |
| 60 | थाईलैंड | 19% |
| 61 | त्रिनिदाद और टोबैगो | 15% |
| 62 | ट्यूनीशिया | 25% |
| 63 | टर्की | 15% |
| 64 | युगांडा | 15% |
| 65 | यूनाइटेड किंगडम | 10% |
| 66 | वानुअतु | 15% |
| 67 | वेनेज़ुएला | 15% |
| 68 | वियतनाम | 20% |
| 69 | जाम्बिया | 15% |
| 70 | जिम्बाब्वे | 15% |

