Snake stories: सांपों की रानी ‘शाहमरान’ की कहानी ने मचाई सनसनी: नेटफ्लिक्स सीरीज बनी ग्लोबल हिट
तुर्की की लोककथाओं में माना जाता है कि शाहमरान के समय में सांप और मनुष्य एक समय में साथ साथ रहते थे। कुछ स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, सांप आज भी शाहमरान की मृत्यु का बदला लेने के लिए मनुष्यों से शत्रुता रखते हैं।
फाइल फोटो
आपने कई बार एक तस्वीर देखी होगी जिसमें एक लड़की का शरीर इंसानों जैसे होता है और जबकि उसके नीचे का धड़ सांप के जैसे होता है. दिखे बेहद खूबसूरत लगने वाली इस लड़की की कहानी बेहद दिलचस्प है। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर इससे संबंधित एक सीरीज पर आई है। जिसका नाम ‘शाहमरान’ है
तुर्की में सदियों से शाहमरान की कहानी कही जाती रही है, जो सांपों की रानी थी। आधी सुंदर स्त्री और आधी सांप। पिछले दिनों ‘नेटफिलिक्स’ ने उस पर ‘शाहमरान’ के नाम से ओटीटी सीरीज बनाई, जो देखते ही देखते ही पूरी दुनिया में हिट रही. बहुत तेजी से ये ग्लोबल ‘नेटफिलिक्स’ टॉप10 में भी शामिल हो गई। ये कहानी सांपों की रहस्यमयी दुनिया की ओर ले जाती है। वैसे पूरी दुनिया में ही सांपों को लेकर रहस्यमयी कहानियां कही जाती रही हैं। तो क्या है आधी स्त्री और आधा सांप की रहस्यमयी ‘शाहमरान’ की कहानी।
सबसे पहले जानते हैं कि ‘शहमरान’ का मतलब क्या होता है? शाहमरान फारसी दो शब्दों के मिलकर बना है, पहला ‘शाह’ जिसका अर्थ होता है राजा और दूसरा है ‘मार’, जिसका अर्थ होता है सांप. इन दोनों को शब्दों को मिलने वाले शाहमरान का मतलब होता है ‘सांपों की रानी।
युवक सांपों के रहस्यमयी बागीचे में पहुंच जाता है
ये कहानी कैमसब नाम के युवक से शुरू होती है, जो शहद इकट्ठा करने के लिए दोस्तों के साथ गुफा में जाता है। दोस्त उसे धोखा देकर गुफा में अकेला छोड़ देते हैं। गुफा में फंसा युवक एक छेद खोजता है, जिसे खोदकर वह एक रहस्यमयी भूमिगत उद्यान में पहुंचता हैv इस उद्यान में उसे शाहमरान मिलती है, जो सांपों की रानी है। वह सुंदर, बुद्धिमान और दयालु है। वह शाहमरान को डराने की जगह मेहमान के रूप में उसका स्वागत करती है। उसे सांपों के साम्राज्य में सुरक्षा देती है।
समय के साथ कैमसब और शाहमरान के बीच प्रेम हो जाता है। शाहमरान उसे मानवता के इतिहास, प्रकृति और चिकित्सा के रहस्य सिखाती है। कैमसब अपनी मर्जी से या परिवार को याद करने के कारण ऊपरी दुनिया में लौटना चाहता है। शाहमरान जाने की अनुमति देती है। लेकिन एक शर्त पर कि वह उसके रहस्य को किसी से नहीं बताए। साथ में एक चेतावनी भी कि अगर वह पानी में नहाएगा तो उसकी त्वचा पर सांप जैसे शल्क दिखाई देंगे। जिससे उसका रहस्य उजागर हो सकता है।
कैमसब सांपों की रानी की यह सभी बातें मानकर ऊपरी दुनिया में वापस लौट जाता है। हालांकि इसी बीच राजा की बीमार पड़ जाता है। ऐसे में राजा के वजीर को पता चला कि अगर उसे शाहमरान का मांस खिला दिया जाए तो बीमारी ठीक हो जाएगी । अब सबसे बड़ी समस्या यह थी कि इतनी बड़ी प्रजा में कैसे पता चले कि कौन शाहमरान को जानता है और अगर कोई जानता भी होगा तो वो बताएगा नहीं। ऐसे में फैसला लिया गया कि सभी का नहलाया जाएगा। क्योंकि जो भी शाहमरान के संपर्क में आया होगा उसके बदन सांप वाले शल्क उभर जाएंगे। अब कैमसब को प्रताड़ना दी जाती है कि वो शाहमरान का पता बताए। आखिरकार उसे वो रहस्य बताना पड़ता है। राजा के सैनिक जाते हैं और शाहमरान की जगह खोज निकालते हैं।
शाहमरान को राजा मार देता है
शाहमरान को पकड़ा जाता है और उसे मार दिया जाता है. मरने से पहले वह कैमसब को सलाह देती है कि उसके शरीर को तीन हिस्सों में बांटा जाए। पहला पानी (जहर), दूसरा पानी (बुद्धि), और मांस (उपचार). वज़ीर पहला पानी पीता है और मर जाता है। राजा मांस खाता है और ठीक हो जाता है। कैमसब दूसरा पानी पीता है और शाहमरान की बुद्धि प्राप्त करता है।
कुछ कहानियों में यह भी कहा जाता है कि यहीं से सांप और इंसानों के बीच दुश्मनी की खाई पनपी. शाहमरान की मौत के बाद सांप इंसानों के दुश्मन हो गए। तुर्की की लोककथाओं में माना जाता है कि शाहमरान के समय में सांप और मनुष्य एक समय में साथ साथ रहते थे।
चीन में सांप को अच्छे भाग्य से जोड़ते हैं
चीनी राशि चक्र में सांप छठा प्रतीक है। इसे बुद्धिमत्ता, रहस्य और आकर्षण से जोड़ा जाता है। सांप को चीनी संस्कृति में भाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कुछ चीनी लोककथाएं भी कहती हैं कि सांपों को मानव रूप में बदलने की शक्ति प्राप्त थी। बाइबिल में सांप को प्रलोभन और पाप से जोड़ा गया है। कई अफ्रीकी जनजातियों में सांपों को आत्माओं या पूर्वजों के दूत के रूप में देखा जाता है