Ekta kapoor Collaboration With Netflix india: एकता कपूर और नेटफ्लिक्स का धमाकेदार गठबंधन: नई कहानियों की होगी शुरुआत!
एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की जानी-मानी शख्सियत एकता कपूर ने अब नेटफ्लिक्स से हाथ मिला लिया है। नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स एक नई शुरुआत करने जा रही है। दोनों अब नए और अलग ढंग से कहानियों को दर्शकों के लिए पेश करने जा रहे हैं

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर जितेंद्र ने बड़ी और खास पहचान बनाई है। वहीं उनकी तरह ही उनकी बेटी एकता कपूर भी कामयाब रहीं। चाहे वो बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड में नजर ना आई हों। लेकिन पर्दे के पीछे से ही एकता कमाल करती रही हैं। वो कई टीवी सीरियल्स बना चुकी हैं और उन्हें ‘टीवी क्वीन’ के नाम से भी जाना जाता है। अब एकता कपूर ने पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स संग हाथ मिलाया है। अब एकता और नेटफ्लिक्स मिलकर कहानियों को नए ढंग से दर्शकों तक पहुंचाएंगे।
एकता कपूर ने जताई खुशी
इस रचनात्मक सहयोग पर एकता कपूर ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ‘बालाजी टेलीफिल्म्स में, कहानी सुनाना हमेशा से ही हमारे हर काम के केंद्र में रहा है, चाहे वह सिनेमा, टेलीविजन या डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से हो।’ आगे उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स के साथ आना उनके लिए एक बड़ा क्षण है और यह एक रोमांचक नए अध्याय का प्रतीक है। इसके जरिए वो क्रिएटिव कंटेंट पेश करेंगी। जो मनोरंजन करे, प्रेरित करे और हर जगह से लोगों को जोड़े।
मोनिका शेरगिल ने कही ये बात
इस सहयोग के बारे में बात करते हुए नेटफ्लिक्स इंडिया के कंटेट टीम की उपाध्यक्ष मोनिका शेरगिल ने कहा कि एकता कपूर मनोरंजन की दुनिया में एक प्रभावशाली व्यक्तित्व हैं। जिन्होंने दो दशकों से अधिक समय से भारत द्वारा देखे जाने और पसंद किए जाने वाले शो को एक अलग पहचान दिलाई। साथ ही उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स के जरिए उन्होंने अलग-अलग उम्र के दर्शकों का मनोरंजन किया है। अब इस सहयोग से अनूठी कहानियों को शानदार तरीकों से पेश किया जाएगा, जो एक क्रिएटिव सफर की शुरुआत होगी।
नेटफ्लिक्स इंडिया की तरफ से आया ये बयान
इस कोलैबोरेशन पर नेटफ्लिक्स इंडिया की तरफ से भी बयान आया है. नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल ने एकता की तारीफ करते हुए उन्हें एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की प्रमुख और प्रभावशाली शख्सियत बताया, जो दो दशक से भी ज्यादा समय से भारतीय दर्शकों द्वारा पसंद किए जा रहे शोज को बना रही है और उन्हें अलग पहचान दिला रही हैं। मोनिका ने आगे बताया अब बालाजी टेलीफिल्म्स और नेटफ्लिक्स की मदद से अनूठी कहानियों को दर्शकों के लिए पेश किया जाएगा।
एकता कपूर के बारे में
एकता कपूर फिल्म और सीरियल की दुनिया का जाना माना नाम हैं। अभी हाल ही में एकता कपूर ने ‘कुल्ल’ वेब सीरीज का निर्माण किया था। वहीं इस समय निर्माता अपने आगामी प्रोजक्ट ‘नागिन 7’ में भी व्यस्त हैं। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि बालाजी और नेटफ्लिक्स ने पहले भी कई शीर्षकों पर साथ में काम किया है, जिनमें ‘कथल’, ‘पगलैट’, ‘जाने जां’ और ‘डॉली किट्टी’ और ‘वो चमकते सितारे’ शामिल हैं।