राजस्थान में सावन की तेज बारिश अब जोर दिखाने वाली है। हालांकि बारिश का दौर शनिवार से ही शुरू हो गया लेकिन आज रविवार 13 जून को प्रदेशभर में भारी बारिश वाला दिन साबित होने वाला है। मौसम विभाग ने आज रविवार 13 जून को प्रदेश के 33 जिलों (पुराने जिलों के हिसाब से) में से 30 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बड़ी बात यह है कि इन 30 जिलों में से 20 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। यानी अब प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश शुरू होने वाली है। पूर्वी राजस्थान के साथ पश्चिमी राजस्थान के जिलों में भी इसका असर नजर आने वाला है।
पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान सबसे ज्यादा बरसात झालावाड़ के मनोहर थाना में 108MM दर्ज हुई। वहीं, धौलपुर के सैंपऊ में 50, भरतपुर के नगर में 38, बांसवाड़ा के सलोपत में 35 एमएम बारिश हुई।
वहीं, अलवर के थानागाजी में 50, गंगानगर के केसरीसिंहपुर में 31 और उदयपुर में 36MM बरसात हुई। इन जिलों के अलावा सिरोही, चित्तौड़गढ़, करौली, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
जयपुर में बूंदाबांदी जयपुर में शनिवार को मौसम उतार-चढ़ाव वाला रहा। जयपुर में दिन में हल्के बादल रहे और कई जगह बूंदाबांदी हुई। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान
(12 जुलाई का तापमान, डिग्री सेल्सियस में)
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| अजमेर | 31.3°C | 22.2°C |
| भीलवाड़ा | 33.9°C | 24.4°C |
| अलवर | 34.8°C | 26.0°C |
| जयपुर | 32.4°C | 25.0°C |
| पिलानी | 31.9°C | 23.0°C |
| सीकर | 30.5°C | 22.5°C |
| कोटा | 33.0°C | 26.0°C |
| चित्तौड़गढ़ | 33.5°C | 25.0°C |
| उदयपुर | 33.2°C | 24.8°C |
| बाड़मेर | 36.6°C | 23.4°C |
| जैसलमेर | 36.2°C | 23.7°C |
| जोधपुर | 35.6°C | 23.4°C |
| बीकानेर | 35.2°C | 24.0°C |
| चूरू | 33.8°C | 24.5°C |
| गंगानगर | 37.3°C | 26.3°C |
| नागौर | 33.0°C | 24.0°C |
| हनुमानगढ़ | 32.6°C | 26.0°C |
| जालोर | 33.3°C | 23.9°C |
| फतेहपुर | 32.1°C | 24.1°C |
| करौली | 32.5°C | 26.3°C |
| दौसा | 33.9°C | 26.2°C |
| प्रतापगढ़ | 30.7°C | 24.7°C |
| झुंझुनूं | 30.9°C | 24.0°C |
| पाली | 30.3°C | 22.1°C |


