Gold News: इजराइल-ईरान सीजफायर का असर: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
इजराइल और ईरान के बीच हुए सीजफायर समझौते के बाद सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई। इंटरनेशनल मार्केट में स्थिरता आने से कीमती धातुओं में निवेशकों की रुचि थोड़ी कम हुई, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹2,060 की गिरावट के साथ ₹97,288 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। इससे पहले यह ₹99,348 थी। वहीं चांदी की कीमत ₹1,165 गिरकर ₹1,05,898 प्रति किलोग्राम हो गई है, जो पहले ₹1,07,063 पर थी। गौरतलब है कि 18 जून को चांदी ₹1,09,550 और सोना ₹99,454 के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे।
देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम (24 जून 2025)
शहर | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹1,00,020 | ₹91,700 |
मुंबई | ₹99,870 | ₹91,550 |
कोलकाता | ₹99,870 | ₹91,550 |
चेन्नई | ₹99,870 | ₹91,550 |
भोपाल | ₹99,920 | ₹91,600 |
इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इजराइल और ईरान के बीच भी जंग लम्बी चल सकती है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।