Rahul Gandhi Bungalow Address: राहुल गांधी शिफ्ट हुए नए बंगले में: सुनहरी बाग रोड बना नया पता
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का अब नया सरकारी आवास होगा। अब वे लुटियंस ज़ोन के प्रतिष्ठित क्षेत्र में स्थित बंगला नंबर 5, सुनहरी बाग रोड में रहेंगे। इस बंगले का आवंटन उन्हें लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने के बाद किया गया है।

राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन के अवसर पर इस बंगले में उनका सामान शिफ्ट होना शुरू हो गया है। इसके साथ ही उनका आधिकारिक पता भी अब “5, सुनहरी बाग रोड” हो गया है।
12 तुगलक लेन से 10 जनपथ और अब सुनहरी बाग रोड तक का सफर
राहुल गांधी पहले 12, तुगलक लेन में रहते थे, जहाँ उन्होंने लगभग 12 वर्षों तक निवास किया। लेकिन 2023 में मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी संसद सदस्यता समाप्त हो गई थी, जिसके चलते उन्हें यह बंगला खाली करना पड़ा। इसके बाद वे अपनी मां और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के आवास 10, जनपथ में शिफ्ट हो गए थे। वहीं से उन्होंने अपने राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन की गतिविधियाँ जारी रखीं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद उन्हें सदन आवास समिति द्वारा सुनहरी बाग रोड स्थित बंगले की पेशकश की गई थी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। बंगले के नवीनीकरण का कार्य पिछले कुछ महीनों से चल रहा था, जो अब लगभग पूरा हो चुका है।
इस बंगले खासियत
राहुल को जो बंगला मिला है वह लुटियंस जोन में है। यहां देश के कई बड़े राजनेताओं, मंत्रियों और जजों के बंगले होते हैं। यह बंगला पहले सीनियर कैबिनेट मंत्रियों या आयोग के प्रमुखों को आवंटित होता रहा है। यह हाई सिक्योरिटी एरिया है। बंगले का क्षेत्रफल 2000 से 3000 वर्ग मीटर के करीब है। बंगले में 4 से 5 बड़े बेडरूम और ऑफिस शामिल हैं। मीटिंग हॉल, प्राइवेट लॉन, सुरक्षा कर्मी कक्ष, स्टाफ क्वार्टर और कार पार्किंग भी है। इसमें बड़ी बैठकें, मीडिया कॉन्फ्रेंस और राजनीतिक गतिविधियों के लिए पर्याप्त जगह है, जो विपक्ष के नेता होने के नाते राहुल गांधी की जरूरतों के मुताबिक है।
राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन
अपने जन्मदिन के मौके पर राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा: “कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी, हमारे सभी नेताओं और कांग्रेस परिवार के हर एक बब्बर शेर और शेरनी का शुभकामनाओं और समर्थन के लिए धन्यवाद। आपका प्यार और हौसला हर दिन मुझे प्रेरणा देता है। हम एक साथ खड़े हैं – सच के लिए, न्याय के लिए, भारत के लिए।
राहुल गांधी का जन्म
राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को हुआ था। वे देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता हैं। 2004 में अमेठी लोकसभा सीट से पहली बार सांसद बने और तब से पार्टी को पुनर्जीवित करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।
देखिए बंगले की कुछ तस्वीरें…