Gold Price Today: सोना फिर बना महंगा सौदा: 16 जून को पहुंचा अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर
देश में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। रविवार, 16 जून 2025 को सोना अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹156 की तेजी के साथ ₹99,214 तक पहुंच गया। इससे पहले 13 जून को सोने ने ₹99,170 प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड बनाया था।
चांदी में भी आई तेजी, फिर करीब पहुंची ऑल टाइम हाई के
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिला है। चांदी ₹323 महंगी होकर ₹1,06,490 प्रति किलोग्राम हो गई। 10 जून को चांदी ने ₹1,07,000 का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छुआ था।
साल 2025 में अब तक ₹23 हजार से ज्यादा महंगा हुआ सोना
नए साल की शुरुआत से अब तक 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹23,052 की वृद्धि हुई है। 1 जनवरी 2025 को सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर ₹99,214 हो चुका है। वहीं चांदी की कीमत ₹86,017 से बढ़कर ₹1,06,490 प्रति किलो पर पहुंच गई है, यानी अब तक ₹20,473 की तेजी। पिछले साल 2024 में भी सोना ₹12,810 तक महंगा हुआ था, लेकिन 2025 की तेजी उससे कहीं ज्यादा साबित हो रही है।
सोना पहुंच सकता है ₹1 लाख 3 हजार तक
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव, खासतौर पर इजराइल और ईरान के बीच बढ़ती जंग जैसी स्थितियां, सोने को मजबूती दे रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही माहौल बना रहा, तो साल के अंत तक सोना ₹1,03,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,30,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।
गोल्ड खरीदते वक्त रखें ये सावधानियां
विशेषज्ञों का सुझाव है कि सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क वाले सर्टिफाइड गोल्ड को ही प्राथमिकता दें। हॉलमार्किंग से यह तय होता है कि सोना कितने कैरेट का है। हर ज्वेलरी पर 6 अंकों का हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) जरूर देख लें। यह कोड अल्फान्यूमेरिक होता है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524 हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।