Technology: EVs के खर्चों के लाभ, भारत को इलेक्ट्रिक बनने की ओर सशक्त बनाना
EVs के खर्चों के लाभ: भारत को इलेक्ट्रिक भविष्य की ओर ले जाने वाला बदलाव!
Jaipur: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) को अपनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है, और इसका सबसे बड़ा कारण है—पारंपरिक इंटरनल कम्बशन इंजन (ICE) वाले वाहनों की तुलना में लागत के मामले में मिलने वाला स्पष्ट लाभ। भले ही EVs की शुरुआती कीमत कुछ अधिक हो, लेकिन लंबे समय में ये वाहन टिकाऊ, किफायती और स्मार्ट मोबिलिटी विकल्प के रूप में उभर रहे हैं।

TATA.ev इस बदलाव में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, जो EVs और ICE वाहनों के बीच लागत की खाई को तेजी से पाटने में सफल हो रहा है। कम परिचालन और रखरखाव खर्च के चलते, EVs न केवल भविष्य की सवारी बन रहे हैं, बल्कि कार स्वामित्व की अवधारणा को भी एक नया आयाम दे रहे हैं।
तेजी से बढ़ती लोकप्रियता, आंकड़ों में EV क्रांति
VAHAN पोर्टल के अनुसार, वर्ष 2024 में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। इस वर्ष रिटेल बिक्री 89,000 यूनिट्स से पार पहुंच गई, जो पिछले साल की तुलना में 22% की वृद्धि है। समग्र EV बाजार की बात करें तो वर्ष 2024 में कुल 19 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई, जो 27% की तेज़ी को दर्शाता है। यह सिर्फ उपभोक्ताओं की बढ़ती रुचि नहीं, बल्कि बाजार में आई विश्वसनीयता और विस्तार की भी पुष्टि है।
निर्माताओं के बढ़ते सहयोग और सरकार की सक्रिय नीतियों—जैसे सब्सिडी, टैक्स रियायतें और चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर—ने भी उपभोक्ताओं के मन में EVs के प्रति भरोसे को मजबूती दी है।
EVs के वित्तीय लाभ, खर्चों में बड़ी राहत
इलेक्ट्रिक वाहनों के स्वामित्व से जुड़ी लागतों का विश्लेषण करने पर यह स्पष्ट होता है कि कई स्तरों पर उल्लेखनीय बचत होती है:
कम बैटरी लागत
जैसे-जैसे बैटरी तकनीक सस्ती और बेहतर हो रही है, Nexon.ev जैसे मॉडलों की कुल खरीद लागत अब पहले से कहीं अधिक टक्कर देने वाला है। सस्ती ड्राइविंगकी बात करें तो EVs को चार्ज करने की लागत पारंपरिक पेट्रोल या डीजल वाहनों की ईंधन लागत से कई गुना कम होती है। यहीं पर मैं आपको बता दूँ की न्यूनतम मेंटेनेंस, EVs में मूविंग पार्ट्स की संख्या सीमित होने से सर्विसिंग और पार्ट रिप्लेसमेंट की जरूरतें बहुत कम होती हैं, जिससे खर्च भी न्यूनतम हो जाता है। हरित ऊर्जा से अधिक बचत कुछ इस तरह होती है। यदि वाहन स्वामी अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाएं, तो EV का चार्जिंग खर्च लगभग शून्य हो सकता है। यह न केवल आर्थिक रूप से फायदेमंद है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।