Virat Kohli Ayodhya Ram Mandir Darshan Update: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे अयोध्या: रामलला और हनुमानगढ़ी मंदिर में किए दर्शन
भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा रविवार सुबह अयोध्या पहुंचे। दोनों ने सुबह 7 बजे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। इस दौरान वे लगभग आधे घंटे तक मंदिर परिसर में रहे। इस दौरान उन्होंने राम दरबार और पूरी मंदिर संरचना को ध्यान से देखा और मंदिर के पुजारियों से मूर्तियों व नक्काशी की जानकारी भी ली।

रामलला के दर्शन के बाद विराट और अनुष्का सुबह 8 बजे हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने करीब 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। सबसे पहले उन्होंने बजरंगबली को प्रणाम किया, फिर विराट ने सवा किलो लड्डू और फूलों की माला चढ़ाई। दोनों कुछ समय तक हाथ जोड़कर” के साथ मौन प्रार्थना करते रहे।
मंदिर के पुजारी ने विराट और अनुष्का को आशीर्वाद स्वरूप फूलों की माला पहनाई। विराट को सफेद और लाल फूलों की माला दी गई, वहीं अनुष्का को पीले रंग की दो मालाएं पहनाई गईं। इसके बाद महंत ने दोनों को शॉल ओढ़ाई और आशीर्वाद दिया। विराट और अनुष्का के अयोध्या आने की जानकारी पहले से नहीं थी। दोनों लखनऊ से कार द्वारा अयोध्या पहुंचे और दर्शन के बाद पुनः लखनऊ रवाना हो गए। अयोध्या में उन्होंने मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद वृंदावन पहुंचे थे
13 मई को विराट कोहली तीसरी बार वृंदावन पहुंचे थे। इससे पहले वे 4 जनवरी 2023 और 10 जनवरी 2025 को वृंदावन आए थे। तीनों बार उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। 13 मई को सुबह 7:20 बजे विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे। दोनों आश्रम में 2 घंटे 20 मिनट रुके। पूरे आश्रम के कामकाज को देखा और समझा।
उनसे लगभग 7 मिनट तक एकांत में बातचीत की। प्रेमानंद महाराज ने उन्हें चुनरी भेंट की और कहा, “जाओ, खूब आनंदित रहो, नाम जप करते रहो।” इस पर अनुष्का ने पूछा, “बाबा, क्या नाम जप से सब कुछ पूरा हो जाएगा?” महाराज ने उत्तर दिया, “हां, सब पूरा होगा।
विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेते हुए इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा की थी। उन्होंने लिखा: “टेस्ट क्रिकेट में पहली बार मैंने बैगी ब्लू जर्सी 14 साल पहले पहनी थी। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉरमेट मुझे इस तरह के सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे पहचान दी और मुझे ऐसे सबक सिखाए, जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा।
देखे तस्वीरें………………………..