Deputy Chief Minister did Devi Darshan on Navratri: नवरात्रि पर उप मुख्यमंत्री ने किए देवी दर्शन: आमेर महल में व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए
नवरात्रि के शुभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को कुलदेवी श्री जमुवाय माता, श्री शिला माता मंदिर और मनसा माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की।

दिया कुमारी ने श्री जमुवाय माता मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्य और सड़क निर्माण का भी जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने आमेर स्थित श्री शिला माता मंदिर में दर्शन किए। मंदिर के पुजारी ने उन्हें चुनरी और माता की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
दर्शन उपरांत उप मुख्यमंत्री ने आमेर महल में पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इस धार्मिक यात्रा के दौरान उप मुख्यमंत्री ने मंदिरों की महत्ता और धार्मिक आस्था को संरक्षित रखने पर भी जोर दिया।