Delhi Assembly Elections 2025: भजनलाल शर्मा की रणनीति से भाजपा को बड़ी जीत: जहां-जहां गए मुख्यमंत्री भजनलाल, वहां भाजपा हुई निहाल
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे भाजपा के लिए ऐतिहासिक साबित हो रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक भजनलाल शर्मा की चुनावी रणनीति पार्टी के लिए बड़ी जीत लेकर आई है। जिन-जिन सीटों पर उन्होंने प्रचार किया। वहां भाजपा उम्मीदवारों को जबरदस्त बढ़त मिली है।
दिल्ली चुनाव में मोदी लहर के साथ-साथ भजनलाल शर्मा की चुनावी शैली भाजपा के लिए फायदेमंद साबित हुई। उन्होंने जिस तरह से भाजपा की नीतियों को मतदाताओं तक पहुंचाया, उसका असर नतीजों में साफ देखा जा सकता है।
इन सीटों पर भाजपा को जबरदस्त बढ़त
दिल्ली में भजनलाल शर्मा के प्रचार अभियान से भाजपा को जिन सीटों पर शानदार सफलता मिली, वे इस प्रकार हैं:
- कृष्णा नगर – डॉ. अनिल गोयल आगे
- द्वारका – प्रद्युमन सिंह राजपूत आगे
- मुंडका – गजेंद्र दराल आगे
- रिठाला – संदीप सहरावत आगे
- रोहिणी – विजेंद्र गुप्ता आगे
- शालीमार बाग – रेखा गुप्ता जीतीं
- गांधी नगर – अरविंदर सिंह लवली आगे
- मोती नगर – हरीश खुराना आगे
- शकूर बस्ती – करनैल सिंह जीते
- त्रिनगर – तिलक राम गुप्ता आगे
भाजपा ने कई सीटों पर आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी शिकस्त दी है, जबकि कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया है।

भजनलाल शर्मा की रणनीति क्यों हुई सफल?
- दिल्ली में जमीनी पकड़ मजबूत: राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों से जुड़े मतदाताओं पर भजनलाल शर्मा का प्रभाव पड़ा।
- मजबूत हिंदुत्व और राष्ट्रवाद का मुद्दा: मोदी सरकार की नीतियों और भाजपा के राष्ट्रवादी एजेंडे को मतदाताओं तक मजबूती से पहुंचाया।
- सीधे जनसंपर्क अभियान: मतदाताओं से व्यक्तिगत संवाद कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया।
- AAP सरकार के भ्रष्टाचार पर हमला: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर सीधा निशाना साधा, जिससे भाजपा को बढ़त मिली।
भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया
गृहमंत्री अमित शाह: भजनलाल शर्मा की मेहनत और रणनीति ने भाजपा की जीत सुनिश्चित की। दिल्ली में बदलाव की लहर थी, और जनता ने उसे स्वीकार किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा: दिल्ली में जिन सीटों पर भजनलाल शर्मा ने प्रचार किया, वहां शानदार नतीजे आए। उनकी लोकप्रियता और मेहनत रंग लाई है।
भजनलाल शर्मा: दिल्ली की जनता ने भाजपा को भारी समर्थन दिया है। हमने जिन वादों के साथ चुनाव लड़ा, उन्हें पूरा करने का संकल्प लिया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने साफ कर दिया है कि भजनलाल शर्मा की रणनीति और भाजपा का चुनावी अभियान पूरी तरह सफल रहा। भाजपा ने आम आदमी पार्टी को कई सीटों पर करारी शिकस्त दी है। जबकि कांग्रेस लगभग खत्म हो गई है। अब भाजपा की नजर दिल्ली में सरकार बनाने पर होगी।