Jagdalpur Municipal Corporation Election: जगदलपुर नगर निगम चुनाव: बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर
नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है और जगदलपुर शहर से महापौर पद के लिए कुल 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। लेकिन मुकाबला प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के संजय पाण्डेय और कांग्रेस के मलकित सिंह गेदू के बीच देखा जा रहा है।

शहर के लोगों की प्रतिक्रिया से यह स्पष्ट हो गया है कि वे आगामी महापौर से उम्मीद रखते हैं कि जो भी पार्टी जीत हासिल करेगी। वह शहर के विकास व किए गए वादों को पूरा करेगी। वर्तमान महापौर सफिरा साहू, जिन्होंने पिछली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। अब बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं। जिसके कारण दोनों प्रमुख पार्टियों के बीच पिछली कार्यकाल को लेकर कोई स्पष्ट बयानबाजी नहीं हो रही है यह चुनाव न केवल राजनीतिक दलों के लिए। बल्कि शहरवासियों के लिए भी महत्वपूर्ण है। क्योंकि वे अपने अगले महापौर से ठोस विकास की उम्मीद लगाए हुए हैं।
