Burnt body of woman found in Jaipur: जयपुर में मिली जली हुई महिला का अर्ध नग्न शव: पहचान की कोशिश जारी
जयपुर में एक महिला का जला हुआ अर्ध नग्न शव मिला है। महिला के शरीर का ऊपरी हिस्सा जल चुका है। और पुलिस का मानना है कि महिला की पहचान छिपाने के लिए उसका शरीर जलाया गया है।

फिलहाल पुलिस महिला की पहचान की कोशिश कर रही है और महिला की कद काठी के आधार पर आसपास के थानों में उसकी फोटो सर्कुलेट की जा रही है। साथ ही पुलिस महिला के गुमशुदगी के बारे में भी जानकारी एकत्र कर रही है।
कानोता थाना के सीआई हिम्मत सिंह ने बताया कि भटेसरी गांव में एक महिला का अर्ध जला हुआ शव मिला है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को घटना स्थल से हटा दिया। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। और उन्होंने सबूत जुटाए। महिला की फोटो सर्कुलेट की जा रही है और गुमशुदगी के बारे में जानकारी ली जा रही है।
पुलिस और एफएसएल टीम का मानना है कि महिला का शरीर जलाया गया है ताकि उसकी पहचान न हो सके। घटनास्थल पर मिले सबूतों से यह संकेत मिलता है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और शव को यहां लाकर जलाया गया। क्राइम सीन के आसपास कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। जिन पर पुलिस काम कर रही है।