Delhi Election 2025 Update: प्रवेश वर्मा ने यमुना में डुबोया केजरीवाल का कटआउट: सफाई वादे को लेकर किया हमला
भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने शनिवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कटआउट यमुना नदी में डुबो दिया। वे सुबह करीब 10.40 बजे ITO के यमुना घाट पहुंचे और बोट में सवार होकर नदी में गए। वहां उन्होंने केजरीवाल के कटआउट को यमुना में डुबकी लगवाई। इस कटआउट पर लिखा था, “मैं फेल हो गया, मुझे माफ करना,” और इसमें केजरीवाल कान पकड़े नजर आ रहे थे।

प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने यमुना सफाई का वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर साबरमती रिवर फ्रंट की तरह यमुना रिवर फ्रंट भी बनाया जाएगा।
दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।