Bhandara Ordnance Factory Blast Update: महाराष्ट्र के भंडारा में ऑर्डनेंस फैक्ट्री में धमाका: इमारत की छत ढही, 12 लोग दबे, 5 की मौत
महाराष्ट्र के भंडारा में ऑर्डनेंस फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह 10:30 बजे धमाका हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट की आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। आसमान में उठता धुआं भी कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया।

कलेक्टर ने कही ये बात भंडारा के कलेक्टर संजय कोलटे ने मीडिया को बताया कि ऑर्डिनेंस फैक्ट्री जवाहर नगर में हुए हादसे के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है। धमाके के कारण एक छत गिर गई है। जिसे हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली जा रही है। घटना के समय वहां 12 लोगों के मौजूद होने की सूचना है। जिनमें से दो को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा धामका होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। हादसे के वक्त फैक्ट्री में बड़ी संख्या में कर्मचारी काम कर रहे थे। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में भी इसकी आवाज गई। जिसके बाद काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। फिलहाल पुलिस और फैक्ट्री प्रबंधन इस मामले की जांच में जुटी हुई है। फैक्ट्री से आई तस्वीरों में भारी हथियारों के टुकड़े बिखरे देखे जा सकते हैं। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। पुलिस फैक्ट्री प्रबंधन और सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से पूछताछ कर रही है।
बता दे की महाराष्ट्र के जवाहरनगर स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री में आज सुबह RKR ब्रांच सेक्शन में जोरदार विस्फोट हुआ। जिसमें 12 लोग दबने की खबर है। फैक्ट्री में RDX बनाने का काम होता है। और विस्फोट इसी सेक्शन में हुआ। डिफेंस PRO के मुताबिक मेडिकल टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच चुकी हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने इस हादसे को मोदी सरकार की विफलता करार दिया है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि जिस इमारत में विस्फोट हुआ। वह पूरी तरह नष्ट हो गई है। भंडारा स्थित इस फैक्ट्री में सेना के लिए विभिन्न जरूरी प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं। जिनमें एसिड और विस्फोटक सामग्री शामिल हैं। इसके अलावा, यहां टेस्टिंग फैसिलिटीज और अत्याधुनिक लैबोरेट्री भी हैं।
रक्षा मंत्री बोले- राहत के प्रयास जारी घटना को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- महाराष्ट्र के भंडारा में आयुध कारखाने में हुए विस्फोट के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। बचाव दल घटनास्थल पर तैनात हैं। प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
खबर अपडेट हो रही है……………..