Rajasthan : झालमुड़ी के साथ जश्न, भाजपा ने जीत का किया सेलिब्रेशन


Rajasthan : सीएम भजनलाल-मंत्रियों ने झालमुड़ी खाकर मनाया जीत का जश्न:बंगाल और असम में सरकार बनने पर प्रदेश बीजेपी कार्यालय में जश्न

पश्चिम बंगाल में जीत के बाद CMO में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मंत्रियों और बीजेपी नेताओ ने झालमुड़ी खाकर जीत का जश्न मनाया। चुनाव परिणाम के बाद पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, अशोक परनामी, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, मंत्री मदन दिलावर, हीरालाल नागर, कन्हैया लाल चौधरी, गौतम दक, जोगाराम पटेल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आदि सोमवार दोपहर को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ झालमुड़ी खाई।
इस दौरान विधायक कालीचरण सराफ, मंत्री के.के. विश्नोई, सांसद मंजू शर्मा, जिला प्रमुख रमा चोपड़ा सहित कई नेता भी मौजूद रहे। सीएम भजनलाल शर्मा को जीत की बधाई दी थी।
पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने और पुडुचेरी में एनडीए की सरकार बनने पर सोमवार शाम को प्रदेश बीजेपी कार्यालय में जश्न मनाया जाएगा।
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- यह जीत पीएम मोदी के सुशासन की जीत है। अब बंगाल भी डबल इंजन की सरकार में विकास के पहिए पर दौड़ेगा।



Rajasthan : भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने बनाई झालमुड़ी, कार्यकर्ताओं ने खाई
प्रदेश बीजेपी कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खाई। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने अपने हाथों से झालमुड़ी बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई। इस दौरान शंकर गोरा ने कहा- इस झालमुड़ी का स्वाद लंबा चलेगा। राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव में भी झालमुड़ी के साथ बीजेपी का स्वाद चढ़ेगा। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी राठौड़ ने भी झालमुड़ी खाई।
Read More : Kasganj : कमर्शियल सिलेंडर ₹990 महंगा, कीमत ₹3143 पहुंची

