Muzaffarpur News: तिरहुत स्नातक MLC चुनाव और छठ-दीपावली से पहले SSP की बड़ी बैठक, Security-Traffic पर खास फोकस

Muzaffarpur News: तिरहुत स्नातक MLC चुनाव और छठ-दीपावली से पहले SSP की बड़ी बैठक, Security-Traffic पर खास फोकस
Muzaffarpur: तिरहुत स्नातक क्षेत्र एमएलसी चुनाव तथा नवरात्रि, दीपावली और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में मंगलवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उच्चस्तरीय बैठक में चुनावी तैयारियों, पर्व-त्योहारों के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था और जिले की कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
Muzaffarpur : MLC चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने पर जोर 
बैठक में SSP ने इसी माह होने वाले तिरहुत स्नातक क्षेत्र एमएलसी चुनाव के लिए विशेष पुलिस रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान भयमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने और चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
Muzaffarpur: बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और रेल यात्रियों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम
त्योहारों के मौसम में दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में लोग घर लौटते हैं, जिन्हें अक्सर जहरखुरानी और छिनतई करने वाले गिरोह निशाना बनाते हैं। इससे निपटने के लिए SSP ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया। यात्रियों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने के लिए सादे लिबास में भी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
Muzaffarpur : पूजा के दौरान दुरुस्त रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, उपद्रवियों पर नजर
दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यातायात व्यवस्था का विशेष खाका तैयार किया गया है। SSP ने ट्रैफिक पुलिस को पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों पर सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सोशल मीडिया और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अफवाह या उपद्रव फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
Muzaffarpur: पेंडिंग केसों के त्वरित निष्पादन का आदेश, लापरवाही पर फटकार
बैठक में बीते माह जिले में हुई आपराधिक घटनाओं की भी गहन समीक्षा की गई। SSP ने संगीन मामलों का जल्द से जल्द वैज्ञानिक उद्भेदन करने और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों की सराहना की गई, जबकि कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए फटकार लगाई गई।
MORE READ: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग का प्रस्ताव पास, BJP विधायकों का हंगामा और वॉकआउट

