MetaPlus सब्सक्रिप्शन प्लान्स आए, Instagram-Facebook यूजर्स को मिलेंगे खास टूल्स
MetaPlus लॉन्च की तैयारी, Instagram और WhatsApp में मिलेंगे नए प्रीमियम फीचर्स
सोशल मीडिया कंपनी मेटा अब अपने प्लेटफॉर्म्स Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए नए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान्स लॉन्च करने जा रही है। MetaPlus नाम के इन नए प्लान्स के जरिए यूजर्स को कई एडवांस फीचर्स और कस्टमाइजेशन ऑप्शन मिलेंगे। कंपनी का उद्देश्य विज्ञापनों के अलावा कमाई का नया जरिया तैयार करना है। MetaPlus प्लान्स मौजूदा Meta Verified सर्विस की जगह नहीं लेंगे बल्कि उसके साथ अलग विकल्प के रूप में उपलब्ध रहेंगे।
मेटा ने फिलहाल MetaPlus प्लान्स को वैश्विक स्तर पर रोलआउट करने की घोषणा की है। हालांकि भारत में इनकी लॉन्चिंग की तारीख का अभी खुलासा नहीं किया गया है। भारत मेटा के लिए दुनिया का सबसे बड़ा यूजर बेस वाला बाजार माना जाता है, इसलिए MetaPlus फीचर्स को यहां फेज्ड तरीके से लॉन्च किया जा सकता है।

Instagram Plus और Facebook Plus को खासतौर पर क्रिएटर्स और सोशल एक्सप्रेशन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। MetaPlus प्लान लेने वाले यूजर्स को यह देखने की सुविधा मिलेगी कि उनकी स्टोरी कितनी बार दोबारा देखी गई। इसके अलावा कई नए एडवांस फीचर्स भी दिए जाएंगे।
MetaPlus के तहत यूजर्स अब अलग-अलग क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट बना सकेंगे। अभी तक सिर्फ एक क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट बनाने का विकल्प मिलता है, लेकिन नए फीचर के जरिए यूजर तय कर सकेंगे कि कौन सी फोटो या वीडियो किस ग्रुप को दिखानी है।
Instagram Plus में यूजर्स अपनी स्टोरी को 24 घंटे से ज्यादा समय तक प्रोफाइल पर रख पाएंगे। इसके अलावा हफ्ते में एक बार किसी स्टोरी को स्पॉटलाइट करने का फीचर भी मिलेगा, जिससे ज्यादा लोग उस स्टोरी को देख सकेंगे। MetaPlus यूजर्स को प्रोफाइल कस्टमाइजेशन के लिए नए फॉन्ट, सुपर हार्ट रिएक्शन और पसंदीदा ऐप आइकॉन जैसे फीचर्स भी देगा।
MetaPlus का एक और खास फीचर यह होगा कि यूजर्स चोरी-छिपे दूसरों की स्टोरी देख सकेंगे। सामने वाले को यह पता नहीं चलेगा कि किसने उसकी स्टोरी देखी है। इसके अलावा यूजर्स अपनी स्टोरी देखने वालों के नाम भी आसानी से सर्च कर पाएंगे।
Facebook Plus और Instagram Plus में बिना दोस्तों को नोटिफिकेशन भेजे प्रोफाइल अपडेट करने का फीचर भी मिलेगा। यूजर्स सीधे फोटो या वीडियो अपनी प्रोफाइल और हाइलाइट्स में सेव कर सकेंगे।
वहीं WhatsApp Plus को पूरी तरह पर्सनलाइजेशन और मैसेजिंग पर फोकस करके तैयार किया गया है। MetaPlus के तहत WhatsApp यूजर्स को कस्टम थीम्स, प्रीमियम स्टिकर्स, एडिशनल पिन चैट्स, कस्टम रिंगटोन्स और लिस्ट कस्टमाइजेशन जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।
मेटा अपने AI यूजर्स के लिए भी दो नए प्लान टेस्ट कर रही है। Meta One Plus प्लान की कीमत 7.99 डॉलर यानी करीब 770 रुपए प्रति महीना होगी। वहीं Meta One Premium प्लान 19.99 डॉलर यानी लगभग 1900 रुपए प्रति महीना में आएगा। MetaPlus के प्रीमियम AI प्लान में डीपर रीजनिंग और हाई कंप्यूट क्वेरीज जैसे फीचर्स मिलेंगे।
क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए भी MetaPlus के एडवांस प्लान लॉन्च किए जाएंगे। Meta One Essential प्लान में वेरिफाइड बैज, फर्जी अकाउंट से सुरक्षा और एन्हांस्ड लिंकशीट जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं Meta One Advance प्लान में फेसबुक फीड में फीचर होना, सर्च रिजल्ट में ऊपर दिखना और ऑटो फॉलो इनविटेशन जैसे एडवांस फीचर्स दिए जाएंगे।
MetaPlus के जरिए मेटा अब सोशल मीडिया बिजनेस मॉडल में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी कर रही है। पहले फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सएप पूरी तरह फ्री थे और कंपनी विज्ञापनों और यूजर डेटा से कमाई करती थी। लेकिन अब प्राइवेसी नियम सख्त होने और नए यूजर्स की संख्या कम होने के कारण कंपनियां सीधे यूजर्स से कमाई के नए तरीके खोज रही हैं।
टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में MetaPlus जैसे प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मॉडल सोशल मीडिया इंडस्ट्री का नया ट्रेंड बन सकते हैं। फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि MetaPlus भारत में कब लॉन्च होगा और भारतीय यूजर्स इसे कितना पसंद करेंगे।
Read More: Gold Silver Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹19 हजार सस्ता हुआ सोना

