Don 3 Controversy: रणवीर सिंह पर FWICE का बड़ा एक्शन, बॉलीवुड में मचा हड़कंप
Ranveer Singh Ban Row: Don 3 छोड़ने पर फेडरेशन नाराज, इंडस्ट्री दो हिस्सों में बंटी
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों बड़ी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। फिल्म Don 3 Controversy ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। फिल्म छोड़ने के बाद FWICE यानी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन का फैसला लिया है। इसका मतलब यह है कि फेडरेशन से जुड़े सदस्य अब रणवीर के साथ काम नहीं करेंगे।
इस Don 3 Controversy के बाद कई बॉलीवुड सितारे रणवीर सिंह के समर्थन में सामने आए हैं। एक्टर चंकी पांडे ने बताया कि वो खुद भी ऐसे विवाद और बैन का सामना कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि साल 1987 में फिल्म इंडस्ट्री की हड़ताल के दौरान उनकी फिल्म की शूटिंग होने पर उन्हें भी कुछ समय के लिए बैन कर दिया गया था। बाद में माफी मांगने के बाद उन्हें दोबारा काम करने की अनुमति मिली।

वहीं अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी Don 3 Controversy पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के ज्यादातर लोग इस विवाद को सोशल मीडिया के जरिए ही जान रहे हैं और सभी को उम्मीद है कि मामला जल्द सुलझ जाएगा।
फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने भी फेडरेशन के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि जब किसी बड़े स्टार के साथ काम रुकता है तो उसका असर सिर्फ स्टार पर नहीं बल्कि सैकड़ों मजदूरों और टेक्नीशियंस पर पड़ता है। सोशल मीडिया पर भी Don 3 Controversy को लेकर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिल रही है।
विवाद बढ़ने के बाद FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने सफाई देते हुए कहा कि यह कानूनी बैन नहीं बल्कि नॉन-कोऑपरेशन है। उन्होंने कहा कि फेडरेशन सिर्फ अपने सदस्यों की इच्छा के अनुसार फैसला ले रही है। अशोक पंडित का कहना है कि Don 3 Controversy इंडस्ट्री में गलत ट्रेंड को रोकने के लिए उठाया गया कदम है।

अब सवाल उठता है कि आखिर पूरा मामला शुरू कैसे हुआ। दरअसल साल 2023 में फरहान अख्तर ने फिल्म Don 3 की घोषणा रणवीर सिंह के साथ की थी। इससे पहले इस फ्रेंचाइजी में शाहरुख खान नजर आए थे। फिल्म की घोषणा के बाद फैंस काफी एक्साइटेड थे, लेकिन धीरे-धीरे Don 3 Controversy बढ़ती चली गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग लगातार टलती रही। पहले कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी और मेटरनिटी ब्रेक के कारण फिल्म छोड़ी। इसके बाद खबरें आईं कि रणवीर सिंह स्क्रिप्ट में बदलाव चाहते थे। मेकर्स और रणवीर के बीच क्रिएटिव मतभेद बढ़ने लगे और यहीं से Don 3 Controversy ने नया मोड़ ले लिया।

बाद में खबर सामने आई कि रणवीर सिंह ने फिल्म छोड़ दी है और जल्द ही साइनिंग अमाउंट वापस करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के प्री-प्रोडक्शन और शूटिंग शेड्यूल में बदलाव के कारण मेकर्स को भारी नुकसान हुआ। इसी वजह से फरहान अख्तर ने प्रोड्यूसर्स गिल्ड में शिकायत दर्ज कर 45 करोड़ रुपए हर्जाने की मांग की।
बताया जा रहा है कि आमिर खान ने भी बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया। इसके बाद यह Don 3 Controversy FWICE तक पहुंच गई। फेडरेशन ने रणवीर सिंह को तीन नोटिस भेजे, लेकिन रणवीर की टीम ने कहा कि यह मामला कोर्ट के जरिए सुलझाया जाना चाहिए।
रणवीर सिंह की टीम ने बयान जारी कर कहा कि रणवीर इंडस्ट्री और Don फ्रेंचाइजी का सम्मान करते हैं। उन्होंने जानबूझकर इस पूरे विवाद पर चुप रहना सही समझा। उनका कहना है कि ऐसे मामलों को गरिमा और सम्मान के साथ संभालना चाहिए।
अब Don 3 Controversy बॉलीवुड की सबसे चर्चित खबर बन चुकी है। हर किसी की नजर इस बात पर है कि क्या रणवीर सिंह और FWICE के बीच यह विवाद जल्द खत्म होगा या आने वाले दिनों में मामला और ज्यादा बढ़ेगा।
Read more : SIR का तीसरा चरण शुरू ,घर घर जाकर होगी वाटरलिस्ट की जाँच

