Diwali Celebration In Jaipur: दिवाली पर जयपुर में हो रही भव्य सजावट: अयोध्या मंदिर की थीम पर सज रहे बाजार: कैंडल थीम पर सजे बाजार
दिवाली नजदीक है। ऐसे में हर साल की तरह इस साल भी जयपुर के बाजार रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएंगे। दीपावली को लेकर विभिन्न व्यापार मंडलों ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस साल अलग-अलग बाजारों को थीम के आधार पर सजाया जाएगा। इसमें अयोध्या मिस्र के पिरामिड, कैंडल, राजस्थान राइजिंग जैसे थीम शामिल हैं।
एमआई रोड व्यापार मंडल के महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया- एमआई रोड के लगभग 3:30 किलोमीटर लंबाई में अजमेरी गेट से लेकर गवर्नमेंट हॉस्टल तक बाजार की सजावट का काम पूरा हो चुका है। इसका स्विच ऑन 28 अक्टूबर की शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा करेंगे। यह सजावट 7 दिनों तक रहने वाली है। वहीं इस बार मंडल ने जयपुर कमिश्नर से लाइटिंग के समय बढ़ाने के लिए लेटर भी लिखा है। पिछली बार लाइटिंग का समय रात 1:00 बजे तक किया गया था। इस बार लाइटिंग रात 2:00 बजे तक चालू रखने का निवेदन किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट जयपुर की दीपावली को देख सके।
लाइटिंग का समय रात 2 बजे तक करने की मांग
उन्होंने बताया- हमने इस बार पूरे एमआई रोड पर चाइनीज लाइटिंग की जगह देसी लाइटों का प्रयोग किया है। पुराने जमाने में जो बल्ब लगाए जाते थे, उन्ही बल्बों का प्रयोग करके सजावट की गई है। ऐसे 11000 बल्ब की लड़ी लगाई गई है। इस सजावट में सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र 5 बत्ती सर्किल पर राइजिंग राजस्थान की थीम रहने वाला है।हमने जयपुर कमिश्नर से लाइटिंग के समय बढ़ाने के लिए भी लिखा है। पिछली बार लाइटिंग का समय रात 1:00 बजे तक किया गया था। हमने कमिश्नर साहब से निवेदन किया है कि इस बार लाइटिंग रात 2:00 बजे तक चालू रखी जाए। ताकि ज्यादा से ज्यादा जो टूरिस्ट जयपुर की दीपावली को देखने के लिए आते हैं। उन्हें समय ज्यादा मिल सके। हमने कम से कम तीन दिन धनतेरस, रूप चौदस और दीपावली के दिन इन लाइटिंग काे देर रात तक के लिए परमिशन मांगी है।
कैंडल थीम पर सजे बाजार
छोटी चौपड़ पर मिस्र के पिरामिड की झांकी चांदपोल बाजार को कैंडल थीम पर सजाया जाएगा। जिसमें लगभग 15000 एलईडी बल्ब का यूज किया जाएगा। इसके साथ ही छोटी चौपड़ पर मिस्र की पिरामिड देखने को मिलेगी। इसकी हाइट 40 से 50 फीट और चौड़ाई 60 से 70 फीट होगी। इसे 50 से अधिक बंगाल के कारीगर पिछले एक महीने से तैयार करने में जुटे हैं।
एमआइ रोड
एमआइ रोड को राइजिंग राजस्थान थीम पर सजाया जा रहा है। विधिवत लाइट का स्वीच ऑन 28 अक्टूबर को होगा। रोशनी 3 नवंबर तक रहेगी। पांच बत्ती पर दीपकों की जगमगाहट नजर आएगी।
चौड़ा रास्ता
यहां हैरिटेज लुक नजर आएगा। राजस्थानी थीम पर बाजार को सतरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। बाजार में श्रीराम भी दर्शन देते नजर आएंगे।
लोग देर रात तक रोशनी देख पाएंगे
बाजार में रोशनी देर तक रहेगी तो अधिक लोग देख पाएंगे। इससे भीड़ भी एक साथ बाजार में नहीं आएगी। लोग रात तक रोशनी देख पाएंगे। इस लिए पुलिस प्रशासन से इस बारे में चर्चा करेंगे।
धनतेरस से दिवाली तक रात दो बजे तक रोशनी
धनतेरस से दिवाली तक रात दो बजे तक रोशनी की अनुमति के लिए प्रशासन से आग्रह किया जाएगा। जिससे लोग रात तक रोशनी देख पाएंगे।
हवामहल पर दिवाली की चमक