Gold Price: दिवाली से पहले सोना-चांदी के भाव में गिरावट
Gold Price: त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही सर्राफा बाजार से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार चढ़ती सोने-चांदी की कीमतों में अब राहत देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और सर्राफा बाजार दोनों ही जगहों पर सोना-चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि आज के कारोबारी सत्र में एमसीएक्स पर थोड़ी तेजी देखी गई है, लेकिन अब भी दाम अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे हैं। ऐसे में निवेशकों और ग्राहकों के लिए यह समय सोने-चांदी की खरीदारी के लिहाज से बेहतर माना जा रहा है।

दो दिनों में ₹2600 सस्ता हुआ सोना
Gold Price: 8 अक्टूबर को सोना अपने ऑल टाइम हाई स्तर 1,23,677 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इसके बाद लगातार दो दिन की गिरावट में यह कीमत घटकर 120023 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गई। यानी सिर्फ दो दिनों में सोने की कीमतों में ₹2,600 से ज्यादा की गिरावट आई है। यही नहीं, आज 5 दिसंबर वायदा के लिए एमसीएक्स पर सोना बढ़कर ₹121385 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो पिछली गिरावट के मुकाबले कुछ रिकवरी दिखाता है।
चांदी में भी ₹4000 से ज्यादा की गिरावट
Gold Price: सोने की तरह चांदी में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 8 अक्टूबर को चांदी का ऑल टाइम हाई ₹1,53,388 प्रति किलो था, जो गिरकर आज सुबह ₹1,49,115 प्रति किलो पर आ गया। यानी कीमतों में लगभग ₹4,300 की गिरावट हुई है। हालांकि आज शाम तक एमसीएक्स पर चांदी का रेट थोड़ा बढ़कर ₹1,47,601 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।

IBJA के अनुसार भी सस्ता हुआ सोना
Gold Price: इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार, आज 24 कैरेट सोना ₹1,20,845 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड ₹1,20,361 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 20 कैरेट गोल्ड का रेट ₹1,10,694 और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹90,634 प्रति 10 ग्राम है। यानी IBJA के मुताबिक भी सोने के दामों में ₹2,000 से ज्यादा की गिरावट देखी गई है।
चांदी की बात करें तो आज IBJA पर इसका रेट ₹1,62,143 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है, जो पिछले दिनों की तुलना में ₹8000 की तेजी को दर्शाता है।
आपके शहर में क्या है आज सोने का भाव?
देश के अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है, जो स्थानीय टैक्स, डिमांड और सप्लाई पर निर्भर करता है। नीचे कुछ प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट दिए जा रहे हैं:
-
दिल्ली: ₹1,22,440 प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
-
अहमदाबाद: ₹1,22,340 प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
-
चेन्नई: ₹1,22,840 प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
-
पटना: ₹1,22,340 प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
-
लखनऊ: ₹1,22,440 प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)

निवेश और खरीदारी का सही समय
Gold Price: त्योहारों में लोग पारंपरिक रूप से सोने और चांदी की खरीदारी करते हैं। ऐसे में जब कीमतें अपने उच्चतम स्तर से नीचे आ गई हों, तो यह समय ग्राहकों के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। गिरावट के इस दौर में खरीदारी करने पर भविष्य में कीमतों के बढ़ने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
क्या कीमतें और गिरेंगी?
हालांकि बाजार में थोड़ी तेजी देखी जा रही है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर डॉलर की स्थिति, ब्याज दरों की उम्मीदें और जियो-पॉलिटिकल घटनाएं कीमतों पर असर डाल सकती हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में कीमतों में और बदलाव संभव है।
Read More: छोटे दुकानदारों को मिलेगा 24 घंटे काम करने वाला “Jio Agentic AI” असिस्टेंट

