Rajasthan News: विधानसभा की गरिमा बनाए रखने में कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण: अध्यक्ष देवनानी
Rajasthan News विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय सेवा में लगाते हैं, इसलिए उन्हें गोपनीयता और निष्ठा से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कर्मियों से विधानसभा की गरिमा बनाए रखने, समय पालन करने और कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आव्हान किया।

Rajasthan विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अपने जीवनकाल का महत्वपूर्ण समय सेवाकाल में पूरा कर लेते है। राज्य सेवा में गोपनीयता और निष्ठा के प्रति प्रतिबद्ध होना आवश्यक है। देवनानी ने विधान सभा कर्मियों का आव्हान किया कि वे सभी राजस्थान विधान सभा की गरिमा को बनाये रखने वाले कार्य करें।
निष्ठा का स्वभाव बनाएं और संस्था के प्रति समर्पित रहे। सही समय पर आना और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना जिम्मेदार कार्मिक की पहचान होती है। देवनानी ने कहा है कि राजस्थान विधान सभा देश की सर्वश्रेष्ठ विधान सभा है। इसे सर्वश्रेष्ठ बनाने में विधान सभा के प्रत्येक कर्मी का महत्वपूर्ण योगदान है।

अध्यक्ष देवनानी सोमवार को यहां विधान सभा में विधान सभा के उप सचिव प्रवीण कुमार मिश्रा और फोटोकॉपीयर सुरेश चन्द्र सैन के सेवानिवृत्ति समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपने कार्यों को श्रेष्ठता से करके संस्थान का नाम रोशन करने का प्रयास करना चाहिए। किसी भी संस्था के कर्मी ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे, तो संस्था भी उनके हितो का ध्यान प्राथमिकता से रखेगी। देवनानी ने साफा पहनाकर, शॉल ओढाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर मिश्रा और सैन का अभिनन्दन कर भावभीनी विदाई दी। सेवानिवृति के सभी समारोहों में अध्यक्ष देवनानी की मौजूदगी पर विधानसभा कर्मियों ने उनका आभार जताया।

देवनानी ने कहा कि विधान सभा में कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारी सौभाग्यशाली होते है। लोकतंत्र के इस मंदिर में काम करने का मौका कुछ लोगों को ही मिल पाता है। यहां विधायकगण से कार्मिकों का सीधा सम्पर्क होता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पवित्र स्थल पर मनोभाव और सकारात्मक दृष्टि से काम करके निष्ठावान होने का परिचय दें। विधान सभा का प्रत्येक कर्मी सहभागिता से कार्य करें। संस्था के हित के लिए सामूहिक प्रयास करें। अपनी श्रेष्ठ क्षमताओं का उपयोग राष्ट्र के विकास में करें।
देवनानी ने विधान सभा के कार्मिकों को नवरात्रा और विजयदशमी की बधाई और शुभकामनाएं दी। राजस्थान विधान सभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के. के. शर्मा, वरिष्ठ उप सचिव पुरुषोत्तम शर्मा और राजस्थान विधान कर्मचारी सहकारी साख समिति के अध्यक्ष रवि जैन सहित विधानसभा के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
Read More: Jaipur News: समाजसेवी व ज्वैलर राजू मंगोड़ीवाला को “अग्र गौरव” सम्मान

