Vikramaditya Singh Marriage: हिमाचल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दूसरी शादी रचाई: दुल्हन हैं प्रोफेसर अमरीन कौर
हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह आज अमरीन से शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को चंडीगढ़ में डॉ. अमरीन कौर के साथ दूसरी शादी रचाई। शादी में परिवार, करीबी रिश्तेदार और दोस्तों ने शामिल होकर समारोह को खास बनाया। इस अवसर पर मंत्री गुलाबी रंग की शेरवानी में नजर आए, जबकि दुल्हन अमरीन ने खूबसूरत लहंगा पहना।
शादी की रस्में गुरुद्वारे में बेहद सादगी से संपन्न हुईं। दुल्हा-दुल्हन के परिवार, करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही इस विवाह के गवाह बने। शादी के बाद मंत्री और दुल्हन आनंद कारज के बाद ललित होटल के लिए रवाना हुए, जहां दोपहर के खाने का इंतजाम किया गया। इसके बाद दोनों शिमला लौटेंगे।
शिमला में रिसेप्शन
दुल्हन अमरीन का गृह प्रवेश शिमला के होली लॉज में होगा। इसके साथ ही 24 सितंबर को शिमला के होटल मरीना में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी। इस रिसेप्शन में केवल कुछ करीबी लोग शामिल होंगे।
कौन हैं दुल्हन अमरीन?
डॉ. अमरीन कौर प्रोफेसर हैं। उन्होंने इंग्लिश और साइकोलॉजी में डबल मास्टर्स किया है और साइकोलॉजी में पीएचडी भी की है। वर्तमान में अमरीन पंजाब यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता का नाम सरदार जोतिंदर सिंह सेखो और माता का नाम ओपिंदर कौर है। इसके अलावा अमरीन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से भी शिक्षा प्राप्त की है।
![]()
पढ़ाई-लिखाई
अमरीन ने पंजाब यूनिवर्सिटी (Panjab University) और हार्वर्ड (Harvard University) से शिक्षा प्राप्त की है। अमरीन ने इंग्लिश और साइकोलॉजी में डबल मास्टर्स किया है। उन्होंने साइकोलॉजी में पीएचडी भी की है।
पहली शादी और तलाक
विक्रमादित्य सिंह की पहली शादी 2019 में राजस्थान के आमेट की राजकुमारी सुदर्शना चुंडावत से हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद रिश्तों में तकरार के कारण दोनों अलग हो गए। नवंबर 2024 में उनका तलाक हुआ। इसके बाद मंत्री ने अब दूसरी बार शादी रचाई।
विक्रमादित्य सिंह का राजनीतिक सफर
17 अक्टूबर 1989 को जन्मे विक्रमादित्य सिंह अपने पिता, कांग्रेस नेता और छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। उनकी मां प्रतिभा सिंह भी सांसद रह चुकी हैं। वीरभद्र सिंह को प्यार से ‘राजा साहब’ कहा जाता था। विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। साल 2024 में उन्होंने मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन अभिनेत्री कंगना रनौत से हार गए।

