Jaipur Central Jail: जयपुर सेन्ट्रल जेल से भागे दो बंदी: सुरक्षा फेल हुई
जयपुर की हाई सिक्योरिटी जेल से शनिवार सुबह 3:30 बजे दो कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार आरोपी नवल किशोर महावर और एनस कुमार चोरी के मामले में सजा काट रहे थे। पुलिस ने बताया कि दोनों कैदी जेल के अंदर लगे पाइप का सहारा लेकर 27 फीट ऊंची दीवार पर चढ़े और भाग निकले।

कैदियों की फरार होने की जानकारी मिलते ही हंगामा मच गया। सिक्यारिटी स्टाफ ने तुरंत जेल के कैदियों की फिर से गिनती की और बड़े अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।जयपुर की सेंट्रल जेल पहले भी विवादों में रही है। इसी जेल से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दो बार धमकी भी दी गई थी। करीब एक सप्ताह पहले जेल में बंद एक कैदी ने जेल से ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील पोस्ट की, जिसकी जांच अभी जारी है।
बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले भी जेल में बंद एक कैदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रील पोस्ट की थी, जिसकी जांच अभी जारी है। घटना के बाद पुलिस और जेल प्रशासन फरार कैदियों की तलाश में जुट गए हैं।

