Rajasthan Monsoon: राजस्थान में मानसून विदाई की प्रक्रिया शुरू: कई जिलों में भारी बारिश जारी
पूर्वी राजस्थान में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट। पश्चिमी राजस्थान में मानसून विदा हो चुका है, लेकिन पूर्वी हिस्सों में अभी बादल बरस सकते हैं।

राजस्थान में मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है। राज्य के आधे से अधिक हिस्सों में मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन जाते-जाते यह बारिश करा रहा है। 18 सितंबर से शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार देर शाम तक जारी रहा। उदयपुर, कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कई जिलों में 4 इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राज्य के 693 बांधों में से 449 बांध लबालब हैं और पहली बार स्टोरेज 90% से ऊपर दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में बूंदी के नैंनवा में 86MM, सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में 50MM, भीलवाड़ा के बिजौलिया में 100MM, मांडलगढ़ में 52MM, फुलिया कलां में 51MM, टोंक शहर में 55MM, अजमेर के केकड़ी में 26MM, चित्तौड़गढ़ के बेंगू में 24MM और जयपुर के जेएलएन मार्ग पर 9MM बारिश दर्ज हुई।
18 सितंबर की रात 8 बजे से 19 सितंबर की सुबह 8 बजे तक उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश हुई। उदयपुर के मावली के पास बागोलिया में 144MM, मावली में 117MM, गोगुंदा में 88MM और चित्तौड़गढ़ के भोपालसागर में 115MM बारिश रिकॉर्ड की गई।
पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में बारिश से तापमान में गिरावट आई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है। शुक्रवार को चूरू में सबसे अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर में 38.2, बीकानेर में 36.4, फलोदी में 36.8, जैसलमेर में 37.2, जोधपुर में 34.9, बाड़मेर में 36.4, पिलानी में 37.5, सीकर और अलवर में 35.5, जयपुर में 33.9, कोटा में 30.3, उदयपुर व चित्तौड़गढ़ में 32.3 और अजमेर में 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इस मानसून सीजन में अब तक राजस्थान में औसत से 67% अधिक बारिश हुई है। राज्य में एक जून से 18 सितंबर तक औसत बारिश 422.3MM होती है, जबकि इस सीजन में अब तक कुल 704MM बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 22 सितंबर से प्रदेश में मौसम शुष्क होने के साथ धूप निकलने और तापमान बढ़ने की संभावना है।
| शहर | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
|---|---|---|
| अजमेर | 34.7 | 23.7 |
| भीलवाड़ा | 31.2 | 25 |
| वनस्थली (टोंक) | 35.1 | 23.7 |
| अलवर | 35.5 | 25.6 |
| जयपुर | 33.9 | 26.1 |
| पिलानी | 37.5 | 24.7 |
| सीकर | 35.5 | 24 |
| कोटा | 30.3 | 25.4 |
| चित्तौड़गढ़ | 32.3 | 24.7 |
| उदयपुर | 32.3 | 22.8 |
| बाड़मेर | 36.4 | 26.1 |
| जैसलमेर | 37.2 | 24.6 |
| जोधपुर | 34.9 | 25.7 |
| बीकानेर | 36.4 | 25.7 |
| चूरू | 39.1 | 26.5 |
| गंगानगर | 38.2 | 27.7 |
| नागौर | 35 | 23.2 |
| बारां | 30.8 | 25.4 |
| हनुमानगढ़ | 36.5 | 26.4 |
| जालोर | 34.1 | 23.9 |
| सिरोही | 33.6 | 18.9 |
| करौली | 35 | 26.2 |
| दौसा | 35.4 | 25.8 |
| प्रतापगढ़ | 32.1 | 22.9 |
| झुंझुनूं | 36.1 | 25.3 |
| पाली | 32.1 | 23 |

