Gold Price: हर दिन चमक रहा सोना-चांदी: कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर
इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार पिछले शनिवार यानी 6 सितंबर को सोना 1,06,338 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब यानी 13 सितंबर को 1,09,707 रुपए पर पहुंच गया है। इसकी कीमत 3,369 रुपए बढ़ी है।

वहीं चांदी की कीमत इस हफ्ते 4,838 रुपए बढ़ी है। पिछले शनिवार को ये 1,23,170 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी, जो अब 1,28,008 रुपए पर पहुंच गई है।
| शहर | 24 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,11,300 | 1,02,050 |
| मुंबई | 1,11,170 | 1,01,900 |
| कोलकाता | 1,11,170 | 1,01,900 |
| चेन्नई | 1,11,710 | 1,02,200 |
| भोपाल | 1,11,200 | 1,01,950 |
इस साल सोना ₹33,000 और चांदी ₹42,000 महंगी हुई
- इस साल अब तक सोने की कीमत 33,545 रुपए (44%) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,09,707 रुपए का हो गया है।
- चांदी का भाव भी इस दौरान 41,991 रुपए (49%) बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,28,008 रुपए प्रति किलो हो गई है।
इस साल ₹1 लाख 12 हजार तक जा सकता है सोना एक्सपर्ट्स के अनुसार अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 12 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

