Gold Rate Today: सोना ₹412 और चांदी ₹327 सस्ती हुई: 9 सितंबर के ऑल टाइम हाई से गिरावट जारी
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 11 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज सोना 412 रुपए सस्ता होकर 1,09,223 पर आ गया है। कल इसकी कीमत 1,09,635 प्रति 10 ग्राम थी।

वहीं, चांदी 327 रुपए कम होकर 1,24,267 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। कल एक किलो चांदी की कीमत 1,24,594 रुपए थी। गोल्ड ने 9 सितंबर को 1,09,635 रुपए और सिल्वर ने 1,24,770 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत
24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,660 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,450 मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,510 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,130 कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,510 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,130 चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,730 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,150
हमेशा सर्टिफाइड गोल्ड (BIS हॉलमार्क) ही खरीदें
सोना खरीदते समय सुनिश्चित करें कि वह ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) द्वारा हॉलमार्क सर्टिफाइड हो। 1 अप्रैल 2023 से नया नियम लागू है, जिसके तहत बिना हॉलमार्किंग के सोने की बिक्री नहीं हो सकती। अब हर ज्वेलरी पर 6 अंकों का अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्क नंबर अनिवार्य है, जिसे HUID (Hallmark Unique Identification Number) कहते हैं।
कीमत क्रॉस चेक करें : सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।
24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

