Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल: आज के रेट्स ने बनाया नया रिकॉर्ड
पिछले हफ्ते आए उछाल के दाम सोने के दाम कम हुए हैं। कीमतें गिरी हैं. साथ ही चांदी भी सस्ती हो गई है। आइए बताते हैं कि दिल्ली, मुंबई और लखनऊ में आज के लेटेस्ट भाव क्या चल रहे हैं।

सोने-चांदी के दाम आज यानी 8 सितंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज सोना 974 रुपए बढ़कर 1,07,312 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
इससे पहले सोना 1,06,338 रुपए पर था। वहीं चांदी 198 रुपए बढ़कर 1,23,368 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,23,170 रुपए थी।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें : हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।
ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
कीमत क्रॉस चेक करें : सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।
24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

