Chandra Grahan 2025 Updates: भारत समेत दुनिया ने देखा दुर्लभ पूर्ण चंद्रग्रहण: 3 घंटे 27 मिनट तक चला नज़ारा
रविवार रात को भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में लोगों ने खुली आंखों से पूर्ण चंद्रग्रहण का अद्भुत नज़ारा देखा। यह खगोलीय घटना रात 9:57 बजे शुरू हुई और लगभग 3 घंटे 27 मिनट तक चली।

देर रात 12:22 बजे, चंद्रग्रहण अपने चरम पर पहुंचा, जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया से बाहर निकला और अपनी दूधिया सफेदी के साथ चमकने लगा।
यह चंद्रग्रहण खास इसलिए भी रहा क्योंकि 27 जुलाई 2018 के बाद यह पहला मौका था जब देश के लगभग सभी हिस्सों से इसे साफ तौर पर देखा जा सका। भारत में यह ग्रहण तमिलनाडु से शुरू हुआ और धीरे-धीरे अन्य हिस्सों में भी नजर आया।
लद्दाख से लेकर तमिलनाडु तक लोगों की निगाहें रविवार को दुर्लभ पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने के लिए आसमान की ओर टिकी रहीं। रविवार रात 9:57 बजे पृथ्वी की छाया ने चंद्रमा को ढकना शुरू कर दिया था। हालांकि देश के कुछ हिस्सों में मानसूनी बारिश के बीच चंद्रमा बादलों से घिरे आसमान में लुका-छिपी खेलता नजर आया। रविवार रात 11:01 बजे पृथ्वी की छाया ने चंद्रमा को पूरी तरह से ढक लिया। जिससे चंद्रमा का रंग तांबे जैसा लाल हो गया और पूर्ण चंद्रग्रहण का दुर्लभ नजारा देखने को मिला।
हम आपके लिए लाए हैं इस दुर्लभ खगोलीय घटना की 25 शानदार तस्वीरें, जो देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से ली गई हैं।






