MissTeenInternational2025: भारत में आयोजित हो रहा है मिस टीन इंटरनेशनल 2025 का ग्रैंड फिनाले: 31 अगस्त को जयपुर में होगा आयोजन
मिस टीन इंटरनेशनल विश्व की सबसे प्रतिष्ठित और सबसे बड़ी किशोर सौंदर्य प्रतियोगिता के रूप में जानी जाती है,जिसमे विश्वभर से मॉडल्स भाग लेती हैं और अपना किस्मत आजमाती है। मिस टीन इंटरनेशनल 2025 प्रतियोगिता अपने अंतिम चरण में है। भारत इस प्रतियोगिता की मेजवानी कर रहा है इसलिए विश्वभर के तमाम फाइनलिस्ट भारत मे हैं। आगामी 31 अगस्त को जयपुर में इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले आयोजित है।

मिस टीन इंटरनेशनल 2025 की तमाम फाइनलिस्ट इनदिनों जयपुर में हैं। ये सुंदरियाँ कनाडा, बोत्सवाना,कोलंबिया,क्यूबा, डोमिनिक रिपब्लिकन,फिजी, फ्रांस, जर्मनी, भारत, जापान,मैक्सिको,नामीबिया,नीदरलैण्ड,पैरागुए, पेरू, फिलीपींस,प्यूर्टो रीको, रोमानिया,स्पैन,श्रीलंका, अमेरिका,वेनेजुएला, वियतनाम और जिम्बाब्वे से हैं। ग्लैमआनंद ग्रुप के निदेशक निशांत आनंद, मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर निखिल आनंद व जनसंपर्क अधिकारी सर्वेश कश्यप इस कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं। कार्यक्रम अपने अंतिम चरण में है व आगामी 31 अगस्त को इसका ग्रैंड फिनाले आयोजित है। उक्त बातों की जानकारी मिस टीन इंटरनेशनल 2025 के जनसंपर्क अधिकारी सर्वेश कश्यप द्वारा आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया।

24 देशों से आई तमाम सुन्दरियों ने भारत को अद्भूत कहा है और जयपुर को एक खास शहर मे खिताब दिया है। जयपुर के खास शाही अंदाज को देख कर कहा कि इंसान को जिंदगी में एकबार जयपुर जरूर आना चाहिए। मैं अपने देश जा कर सब को यहाँ के अद्भूत राजशाही अंदाज़ के विषय में जरूर बताऊंगी। यहाँ की खातिरदारी देखकर मैं आश्चर्यचकित हूँ। अपने वर्ल्ड टूर पे कई देश घूमने के बाद जयपुर को देखा लेकिन दावे के साथ कह सकती हूं की ये एक अनोखा शहर है। मैं जब अपने देश लौटूंगी और वहां के लोगो को भारत व जयपुर के बारे में जरूर बताऊंगी।
मिस यूनिवर्स इंडिया के ऑनर व मिस टीन इंटरनेशनल के होस्ट निखिल आनंद ने अपने संबोधन में कहा : आज हमलोग दुनिया के सबसे खूबसूरत जगह पर हैं। हमे जब भी मौका मिलता है जयपुर जरूर आता हूँ और कोशिश करता हूँ पूरा विश्व हमारे यहाँ के अद्भूत धरोहरो को देखें । मैं अपने निजी कार्यो से दुनियाभर जाता रहता हूँ और हर देश में गर्व से जयपुर के बारे में बताता हूँ। कही ज्यादा खूबसूरत है हमारा जयपुर।
निखिल आनंद आगे कहते हैं मिस टीन इंटरनेशनल विश्व की सबसे प्रतिष्ठित और सबसे बड़ी किशोर सौंदर्य प्रतियोगिता के रूप में जानी जाती है,जिसमे विश्वभर से मॉडल्स भाग लेती हैं और अपना किस्मत आजमाती है। मिस टीन इंटरनेशनल 2025 अपने अंतिम दौर में है और आगामी 31 अगस्त को इसका ग्रैंड फिनाले जयपुर में आयोजित की जाएगी। भारत इस विश्वस्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता की मेजवानी करेगा जो फैशन के क्षेत्र में भी अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। भारत की ओर से इस विश्वस्तरीय कार्यक्रम के मेजवानी का कार्य ग्लैमआनंद सुपरमॉडल नामक संस्था को दिया गया है जो फैशन के क्षेत्र में विश्व की अग्रणी एजेंसी के रूप में कार्य कर रही है। अभी हाल ही में मिस यूनिवर्स इंडिया व मिस टीन अर्थ जैसे प्रतियोगिता की मेजवानी कर ग्लैमआनंद ग्रुप में इतिहास रच दिया है।
जनसंपर्क अधिकारी सर्वेश कश्यप ने मीडिया संबोधन में कहा : 24 देशों की फाइनलिस्ट आज जयपुर में है। ये अपने देश लौटने पर जयपुर के एक राजशाही अंदाज़ की चर्चा करेगी। वहाँ के लोग भी हमारे इस अद्भूत धरोहर के विषय मे जानेंगे, हमारी संस्कृति,कलाकारी व परंपरा पर हमें गर्व होना चाहिए। ये कार्यक्रम ऐतिहासिक होने वाली है। उच्चस्तरीय सुरक्षा व बेहतरीन सहयोग के लिए स्थानीय व जिला प्रशासन का धन्यवाद। सर्वेश ने आगे बताया मिस टीन इंटरनेशनल – 2025 की फाइनलिस्ट व देश के नाम इस प्रकार हैं :
1. Botswana : Margaret Nasha
2. Canada. : Jeanae Alisha Ventura
3. Colombia. : Valeria Morales Valerie
4. Cuba. : Amalia Martinez
5. Dominican Republic : Esmelin tejas
6. Fiji : Nishika Shayali
7. France. : Anais Holtzmann Miranda
8. Germany. : Laurina Vincetina
Indians
9. India. : Kaziah Liz Mejo
10. Japan. : Kikyo swada
11. Mexico. : Grecia Novelo
12. Namibia : Elaine Engelbrecht
13. Netherland : Liora Smit
14. Paraguay : Florencia Gonzailez
15. Peru. : Almendra Limas
16. Philippines : Anna Margaret Mercado
17. Puerto rico : Sabrina Maria Feliciano
18. Romania. : Mari Ghise
19. Spain. : Lorena Ruiz
20. Sri lanka. : Thanushi Amaya
21. USA ( America) : Alanys Cuevas
22. Venezuela. : Tatiana Zambrano bermudez
23. Vietnam. : Nyunga tha Xuancn Mai
24. Zimbabwe. : Julie Tungamirai
इसके अलावे आगामी अक्टूबर में भारत मिस टीन यूनिवर्स 2025 की मेजवानी भी करेगी। जिसमे विश्व भर के लगभग 75 देशों की सौंदर्य विजेता अपने अपने देश का प्रतिनिधित्व करेगी इस बाबत आधिकारिक घोषणा भी किया जा चुका है। बहुत जल्द इसके डेट्स की घोषणा भी की जाएगी

