Gold Price Today: सोना ₹365 और चांदी ₹2,400 सस्ती हुई: जानिए आज के ताज़ा दाम
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 20 अगस्त को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोना का दाम 365 रुपए गिरकर 98,803 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोना 99,168 रुपए पर था।

चांदी की कीमत आज 2,400 रुपए कम होकर 1,11,225 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,13,625 रुपए पर थी। वहीं 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
सोना इस साल अब तक ₹22,641 महंगा हुआ इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 22,641 रुपए बढ़कर 98,803 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 25,208 रुपए बढ़कर 1,11,225 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

